Paytm Share Price : पेटीएम ने दिसंबर 2022 में पेमेंट्स और लोन डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में टिकाऊ ग्रोथ दर्ज की है। इस महीने में कंपनी ने 3,665 करोड़ रुपये (44.3 करोड़ डॉलर) के लोन वितरित किए, जो सालाना आधार पर 330 फीसदी ज्यादा हैं। कंपनी ने सोमवार, 9 जनवरी को एक मीडिया रिलीज के जरिये यह जानकारी दी है। इस खबर के बाद बीएसई पर इंट्राडे में पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 574.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। पूर्वाह्न 11 बजे शेयर 2.30 फीसदी मजबूत होकर 564 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
