Get App

कमजोर नतीजों के बाद भी चढ़ा JSW STEEL का शेयर, इसे और खरीदें, बेचें या करें होल्ड, जानें दिग्गजों की राय

JSW Steel का पहली तिमाही के दौरान मुनाफा 86% घटा जबकि कंपनी की मार्जिन में 24% से ज्यादा की गिरावट नजर आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2022 पर 4:04 PM
कमजोर नतीजों के बाद भी चढ़ा JSW STEEL का शेयर, इसे और खरीदें, बेचें या करें होल्ड, जानें दिग्गजों की राय
JPMOrgan ने JSW Steel पर न्यूट्रल कॉल देकर इसके शेयर का लक्ष्य 610 रुपये प्रति शेयर तय किया है

मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW STEEL) के वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। कंपनी के मुनाफे में बड़ी गिरावट देखने को मिली। पहली तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 86% घटकर 838 करोड़ रुपये रहा। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील की मार्जिन में 24% से ज्यादा की भारी गिरावट नजर आई। हालांकि कंपनी के रेवेन्यू में 32% की बढ़त दिखी।

BROKERAGES ON JSW STEEL

JPMOrgan की JSW Steel पर राय

JPMOrgan ने JSW Steel पर न्यूट्रल कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 610 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि NRV प्रोविजंस के चलते नतीजे कमजोर रहे। FY23 के लिए कैपेक्स में भी कटौती की गई है। हालांकि दूसरी तिमाही में मार्जिन में सुधार होने की गुंजाइश है। अगली दो तिमाहियों में कच्चे माल की लागत कम होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें