इस स्मॉलकैप पैकेजिंग कंपनी के शेयर इस साल अब तक 130% भागे, क्या आपने भी कर रखा है निवेश

कैलेंडर ईयर 2022 में अब तक यह शेयर 130 फीसदी बढ़ा है। 31 दिसंबर 2021 को यह 518.20 रुपये पर नजर आ रहा था। जबकि वर्तमान में यह 1,130.35 रुपये के आसपास दिख रहा है

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 2:54 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी का मैनेजमेंट कंपनी के नतीजों को लेकर काफी उत्साहित है। मैनेजमेंट का कहना है कि TCPL देश की लीडिंग ब्रांड्स के पैकेजिंग जरुरतों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मजबूत स्थिति में है

TCPL Packaging के शेयरों ने बीएसई पर आज इंट्राडे में 14 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 1,191.55 रुपये का स्तर छुआ। फिलहाल इस समय यह शेयर ऊपरी स्तर से नीचे आया है। फिलहाल 2.20 बजे के आसपास ये स्टॉक 82.95 रुपये यानी 7.92 फीसदी की बढत के साथ 1,130.35 रुपये पर नजर आ रहा था। TCPL खासतौर पर प्रिटेंड कॉर्टून्स, लिथोलेमिनेशन, प्लास्टिक कॉटन, बिलस्टर पैकेजिंग, सेल्स रेडी पैकेजिंग और फ्लेक्सिबल पैकेजिंग मटेरियल उत्पादन के कारोबार में है।

आज के कारोबार में इस स्टॉक ने 25 जुलाई 2022 को बनाए गए 1,107.20 रुपये के पिछले हाई को पार कर लिया है। गौरतलब है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मजबूत नतीजों के दम पर ही इस शेयर में तेजी देखने को मिली है।

30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन आय में सालाना आधार पर 48.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 335.5 करोड़ रुपये पर रही है। इस अवधि में कंपनी का कैश प्रॉफिट सलाना आधार पर 105.6 फीसदी की बढ़त के साथ 46.9 करोड़ रुपये पर रहा है। इसी तरह जून तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 13.4 फीसदी से बढ़कर 16 फीसदी पर आ गया है।


Stock market today: सेंसेक्स- निफ्टी में 1% की तेजी, जानिए बाजार को कहां से मिल रहा सपोर्ट

कंपनी का मैनेजमेंट कंपनी के नतीजों को लेकर काफी उत्साहित है। मैनेजमेंट का कहना है कि TCPL देश की लीडिंग ब्रांड्स के पैकेजिंग जरुरतों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मजबूत स्थिति में है। कंपनी दुनिया को कचरा मुक्त बनाने के प्रयास को सपोर्ट देती रहेगी।

इस स्टॉक के चाल पर नजर डालें तो कैलेंडर ईयर 2022 में अब तक यह शेयर 130 फीसदी बढ़ा है। 31 दिसंबर 2021 को यह 518.20 रुपये पर नजर आ रहा था। जबकि वर्तमान में यह 1,130.35 रुपये के आसपास दिख रहा है। इसी अवधि में सेसेंक्स में सिर्फ 0.33 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।