Get App

Taking Stock : सेंसेक्स- निफ्टी 1% से ज्यादा टूटे, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 15500 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी 15500 के नीचे बना रहता है तो फिर इसमें और कमजोरी आएगी। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15,300 पर सपोर्ट दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2022 पर 5:20 PM
Taking Stock : सेंसेक्स- निफ्टी 1% से ज्यादा टूटे, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार एक बार फिर दबाव में आ गया है। यूरोपियन और एशियाई बाजारों की कमजोरी ने भारतीय निवेशकों का सेंटीमेंट खराब कर दिया है

2 दिन की तेजी के बाद 22 जून 2022 यानी आज के कारोबार में भारतीय बाजार पर एक बार फिर मंदड़िए कब्जा करते नजर आए। कमजोर ग्लोबल संकेतों और चौतरफा बिकवाली के दबाव के चलते बाजार आज लाल निशान में बंद हुआ है। क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट से भी बाजार को कोई सपोर्ट मिलता नजर नहीं आया है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 709.54 अंक यानी 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 51,822.53 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 225.50 अंक यानी 1.44 फीसदी टूटकर 15,413.30 के स्तर पर बंद हुआ।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि पुलबैक रैली की छोटी अवधि इस बात का संकेत है कि बाजार में कितनी अनिश्चितता है। ग्लोबल मार्केट की कमजोरी ने आज भारतीय बाजार का भी सेंटिमेंट खराब कर दिया। अब बाजार की नजर यूएस फेड चेयरमैन के स्पीच पर होगी।

कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें