Get App

Tata Group के इस शेयर ने साल भर में 1 लाख रुपये बनाए 9 लाख, क्या है आपके पास

ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स का शेयर बीएसई पर पिछले एक साल में 53 रुपये से बढ़कर 482 रुपये का हो चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2022 पर 1:55 PM
Tata Group के इस शेयर ने साल भर में 1 लाख रुपये बनाए 9 लाख, क्या है आपके पास
लगभग 807 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग एक स्मालकैप कंपनी है

Automotive Stampings Share : बीते लगभग एक साल से जारी उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी50 और बीएसई सेंसेक्स में 1.25 फीसदी की मजबूती आई है। इसके उलट टाटा ग्रुप के लगभग सभी शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है। वास्तव में टाटा ग्रुप के कुछ शेयर तो मल्टीबैगर बनकर सामने आए हैं। ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स, टीटीएमएल और इंडियन होटल टाटा ग्रुप के ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने बीते एक साल में इनवेस्टर्स की रकम कम से कम दोगुनी कर दी है। हालांकि, Automotive Stampings and Assemblies Ltd के शेयरों की बात करें तो यह मल्टीबैगर शेयर एक साल में निवेशकों की रकम को 9 गुनी से ज्यादा कर चुका है।

स्मालकैप कंपनी है ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स

लगभग 807 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग एक स्मालकैप कंपनी है। फिलहाल यानी 5 सितंबर 2022 को दोपहर 1.30 बजे 3.40 फीसदी की गिरावट के साथ 482.55 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यह मल्टीबैगर स्टॉक बीएसई पर 12.38 के पीई मल्टीपल पर उपलब्ध है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें