Tata Consultancy Services : टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (TCS) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) ने कहा कि कंपनी वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ी किसी भी बाधा के बीच से अपने लिए रास्ता बना सकती है और वह अपनी सेवाओं के लिए दीर्घकालिक मांग को भुनाना चाहती है। TCS ने इस दशक के अंत तक 50 अरब डॉलर की बिक्री हासिल करने का लक्ष्य तय किया है।
