Get App

Tech Mahindra के शेयर में 4% की गिरावट, Q3 में सुस्त ग्रोथ से लगा झटका

Tech Mahindra Share Price : वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद टेक महिंद्रा के मैनेजमेंट की कमजोर कमेंट्री से शेयर को झटका लगा है। मैनेजमेंट ने कहा था कि वैश्विक हालात को देखते हुए कंपनी को ग्रोथ में नरमी, प्रोजेक्ट्स पर फैसले लेने में सुस्ती, गैर जरूरी खर्चों में कमी और शॉर्ट टर्म डील्स के लिए बजट में कमी से जूझना पड़ रहा है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Jan 31, 2023 पर 11:55 AM
Tech Mahindra के शेयर में 4% की गिरावट, Q3 में सुस्त ग्रोथ से लगा झटका
Tech Mahindra Share Price : टेक महिंद्रा ने संकेत दिए कि पहली छमाही यानी अप्रैल-सिंतबर की तुलना में डिमांड परिदृश्य में खासा बदलाव हुआ है और कंपनियों के बजट में कमी के चलते उन्हें अब कुछ मामलों में फैसले लेने में देरी की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है

Tech Mahindra Share Price : टेक महिंद्रा के शेयर मंगलवार, 31 जनवरी को बीएसई पर इंट्राडे में लगभग 4 फीसदी गिरकर 996.40 रुपये के स्तर पर आ गए। वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद मैनेजमेंट की कमजोर कमेंट्री से शेयर को झटका लगा है। मैनेजमेंट ने कहा था कि वैश्विक हालात को देखते हुए कंपनी को ग्रोथ में नरमी, प्रोजेक्ट्स पर फैसले लेने में सुस्ती, गैर जरूरी खर्चों में कमी और शॉर्ट टर्म डील्स के लिए बजट में कमी से जूझना पड़ रहा है।  पूर्वाह्न 11.40 पर Tech Mahindra का शेयर 3 फीसदी गिरकर 1,006.35 पर कारोबार कर रहा है।

कैसे रहे दिसंबर तिमाही के नतीजे

दिसंबर, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर मामूली बढ़ोतरी के साथ 1,296.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 1,285.4 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि सालाना आधार पर इसमें 5.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में Tech Mahindra की आय तिमाही आधार पर 4.6 फीसदी बढ़कर 13,734.6 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। पिछली तिमाही में कंपनी की आय 13,129 करोड़ रुपए रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें