इलेक्ट्रिक व्हीकल थीम वाले ये शानदार शेयर चमका सकते हैं आपका पोर्टफोलियो, इनसे ना चूके नजर

उम्मीद है कि अगले 5 साल में ईवी चार्जिंग स्टेशन का कारोबार 29.7 अरब अमेरिकी डॉलर का होगा और 2020 से 2027 के बीच इसमें सालाना आधार पर 40 फीसदी की ग्रोथ दिखेगी.

अपडेटेड Jan 17, 2022 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
टाटा पावर भारत की सबसे बड़ी इंडिग्रेटेड पावर कंपनियों में है। यह होम चार्जिंग, पब्लिक चार्जिंग, वर्क प्लेस चार्जिंग जैसे सभी सेगमेंट्स में चार्जिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है।

पूरी दुनिया में इस समय इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर जोरदार क्रेज नजर आ रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियां नए मॉडल लाने और एक मजबूत ईवी पोर्टफोलियो बनाने पर बड़ा निवेश कर रही हैं। भारत सहित दुनिया भर की तमाम सरकारें अपनी नीतियों के जरिए ईवी को प्रोत्साहन दे रही हैं। हालांकि यह भी सही है कि ईवी व्हीकल तब तक लोगों में अपनी लोकप्रियता स्थापित नहीं कर पाएंगे जब तक ईवी के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर फोकस नहीं किया जाता। इसको ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियां देशभर में चार्जिंग स्टेशन लगाने पर फोकस कर रही हैं।

यहां हम आपके लिए ऐसे 5 स्टॉक लाए हैं जो ईवी चार्जिंग इंफास्ट्रक्चर थीम पर आधारित हैं और जिनमें आगे जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

1-Tata Power


टाटा पावर भारत की सबसे बड़ी इंडिग्रेटेड पावर कंपनियों में है। यह होम चार्जिंग, पब्लिक चार्जिंग, वर्क प्लेस चार्जिंग जैसे सभी सेगमेंट्स में चार्जिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। कंपनी में Tata Motors, TVS, MG Motor India और Jaguar Land Rover (JLR) India से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए करार किया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने चार्जिंग स्टेशनों पर सभी तरह के चार्जर लगाने के लिए ओरिजनल इक्यूपमेंट मैन्यूफैक्चरर के साथ करार किया है।

सितंबर 2021 तक टाटा पावर ने 5,458 होम चार्जिंग प्वाइंट, 32 ई-बस चार्जिंग स्टेशन और 878 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं। हालही में कंपनी ने लोढ़ा ग्रुप और सेंट्रल रेलवे मुंबई के साथ पुणे और मुंबई में ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस लगाने के लिए करार किया है। इसके अलावा इसने एक ईवी चार्जिंग एप भी डेवलप किया है जिसके जरिए आप अपने नजदीकी चार्जिंग स्टेशन का पता लगा सकते हैं। चार्जिंग से जुड़े अपडेट हासिल कर सकते हैं और चार्जिंग से जुड़े फीस का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

Hero MotoCorp के शेयरों में 5% की तेजी, कंपनी एथर एनर्जी में बढ़ाएगी हिस्सेदारी

2 -Indian Oil Corporation

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्र थीम पर आधारित हमारा दूसरा पसंदीदा स्टॉक इंडियन ऑल कॉर्पोरेशन है जो भारत की सबसे बड़ा रिफाइनिंग और पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी है। इंडियन ऑयल की योजना अपने 10,000 पेट्रोल पंपों पर अगले 3 सालों में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने की है। वर्तमान में कंपनी के पास 448 ईवी स्टेशन और 30 बैटरी बदलने वाले स्टेशन हैं। जो पूरे देश में फैले हुए हैं। कंपनी ने अपने पेट्रोल पंपों पर ईवी चाजिंग लगाने के लिए Hyundai, Mahindra, Ola, NTPC और Tata Power जैसे ईवी बनाने वाले और पावर कंपनियों से करार कर रखा है।

इसके अलावा कंपनी ने सन मोबिलिटी और इजराइल के Phinergy के साथ भारत में ग्रीन एनर्जी में अपनी पैठ मजबूत करने और एल्यूमिनियम एयर बैटरी टेक्नोलॉजी हासिल करने के लिए भी एक करार किया है।

बजट के पहले कंसोलीडेशन मोड में रहेगा बाजार, इन चुनिंदा क्वालिटी शेयरों में 2-3 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

3- Bharat Petroleum Corporation

हमारी इस सूची में तीसरा स्टॉक है Bharat Petroleum Corporation जो एक इटिग्रेडेट रिफाइनिंग और मार्केटिंग कंपनी है। वर्तमान में कंपनी के पास 44 ईवी चार्जिंग स्टेशन हैं। अक्टूबर 2022 तक कंपनी देश भर में 1000 और आउटलेट लगाने की तैयारी में है। अगले कुछ वर्षों में कंपनी की योजना अपने 7000 परंपरागत आउटलेट्स को ईवी एनर्जी स्टेशनों में बदलने की है। इन स्टेशनों पर मल्टिपल फ्यूल ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें ईवी चार्जिंग, सीएनजी गैस, पेट्रोल डीजल और फ्लेक्सी फ्यूल शामिल होंगे। कंपनी अगले 5 साल में इस योजना पर 50 अरब का निवेश करेगी।

4- Reliance Industries

Reliance Industries हमारी इस लिस्ट में शामिल चौथा स्टॉक है जो भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर कॉर्पोरेशन है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने Jio-BP के नाम से देश भर में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए ब्रिटिश पेट्रोलियम के साथ एक करार किया है। इस योजना के पहले चरण के साथ Jio-BP दिल्ली एनसीआर रीजन में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। इस तरह के हर चार्जिंग स्टेशन में कम से कम 1 बार में 3 कारें चार्ज की जा सकेंगी। मुंबई में इस तरह का पहला ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाया जा चुका है जिसमें मल्टीप्ल ईंधन विकल्प मिलते हैं।

इसके अलावा कंपनी ने एक ईवी राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म ब्लू स्मार्ट के साथ करार किया है। इस करार के तहत भारत में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी वाले चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की जाएगी। Jio-BP ने महिंद्रा ग्रुप के साथ भी चार्जिंग सॉल्यूशंस प्रदान करने के लिए करार कर रखा है।

इस हफ्ते ही निफ्टी छू सकता है 18600 का लेवल, इन शेयरों में आज ही हो सकती है जोरदार कमाई

5.ABB India

हमारी सूची के आखिरी पायदान पर ABB India है। कंपनी के 4 कारोबारी डिवीजन है। इसमें इलेक्ट्रीफिकेशन , रोबोस्टिक्स और डिस्क्रीट ऑटोमोशन, मोशन, प्रोसेस ऑटोमोशन शामिल है। कंपनी का इलेक्ट्रीफिकेशन डिवीजन पावर इंडस्ट्रीज को प्रोडक्ट, चार्जिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध करवाता है। ABB India ने हाल ही में दुनिया का सबसे तेज ईवी चार्जर Terra 360 लॉन्च किया है। इसके जरिए 3 मिनट की चार्जिंग में 100 किलोमीटर की रेंज हासिल हो सकती है। कंपनी दुनियाभर के तमाम देशों में Terra 360 लॉन्च करने की तैयारी में है। भारत में भी जल्द ही यह टेक्नोलॉजी उपलब्ध होगी।

क्या आपको ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर थीम पर आधारित शेयरों में करना चाहिए निवेश?

इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए सबसे जरुरी लिथिअम ऑयन बैटरीज के बाद चार्जिंग स्टेशन सबसे ज्यादा महत्तवपूर्ण हैं। उम्मीद है कि अगले 5 साल में ईवी चार्जिंग स्टेशन का कारोबार 29.7 अरब अमेरिकी डॉलर का होगा और 2020 से 2027 के बीच इसमें सालाना आधार पर 40 फीसदी की ग्रोथ दिखेगी। इसके अलावा सरकार देश में ईवी व्हीकल को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है। सरकार की योजना अगले कुछ सालों में देश भर में 70,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने की है। जिसको देखते हुए देश भर की तमाम लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियां ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने पर फोकस कर रही हैं।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 17, 2022 1:08 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।