टाटा ग्रुप की Tata Chemicals एक मिडकैप कंपनी है। इसका मार्केट कैप 24,660 करोड़ रुपये है। यह नमक (सॉल्ट) बनाने वाली एशिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके साथ ही यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सोडा एश उत्पादक और दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी कंपनी सोडियम बाईकार्बोनेट बनाने वाली कंपनी है। Tata Chemicals के 2 डिविजन है। इनमें से पहला है बेसिक केमिस्ट्री और दूसरा स्पेशियलिटी केमिस्ट्री।
