Ukraine-Russia Crisis के चलते आई इस गिरावट में एक्सिस सिक्योरिटी ने इन दिग्गज और छोटे-मझोले शेयरों में दी खरीदारी की सलाह

Axis Securities picks- एक्सिस सिक्योरिटी का कहना है कि रशिया -यूक्रेन वार के चलते कमोडिटी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

अपडेटेड Mar 04, 2022 पर 11:53 AM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि क्रूड ऑयल की कीमत में उबाल के चलते घरेलू बाजार में महंगाई कम होने में देरी लग सकती है।

Axis Securities picks - पिछले डेढ़ महीने में भारतीय बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। अधिकांश सेक्टरों में डबल डिजिट गिरावट आई है। ऐसे में निवेशकों को तमाम क्वालिटी शेयरों में अच्छे भाव पर खरीदारी के मौके मिल रहे है। कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी , यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना, एफआईआई की तरफ से लगातार हो रही बिकवाली , पूर्वी यूरोप में रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष मार्केट सेटिमेंट को खराब कर रहे है ।

17 जनवरी से 24 फरवरी के बीच हल्की रिकवरी के पहले बीएसई सेंसेक्स 11 फीसदी तक टूट गया था जबकि इसी अवधि में बीएसई मिडकैप इंडेक्स 15 फीसदी जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स ने 18.5 फीसदी का गोता लगाया। अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो इस अवधि में auto, capital goods, energy, healthcare, IT, consumer durables, oil & gas, और realty में 10-20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली जबकि banking, FMCG और power 7-9 फीसदी टूटे है।

मई 2020 के बाद वॉलैटिलिटी अपने हाइएस्ट लेवल पर है। भारतीय बाजार का वॉलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 30 तक जाता नजर आया है। यह इस बात का संकेत है कि जब तक जियोपॉलिटिकल जोखिम कम नहीं होता तब तक बाजार में स्थिरता नहीं आएगी।


इस बीच क्रूड ऑयल की कीमतें 3 मार्च को अंतराष्ट्रीय बाजार में 120 डॉलर प्रति बैरल तक जाती दिखी जो 2012 के बाद का हाइएस्ट लेवल है। क्रूड ऑयल की कीमतों में पिछले 2 महीनों में 69 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।

यह भी पढ़े- Ukraine crisis के चलते मेटल के भाव आसमान पर, मोतीलाल के पसंदीदा टॉप मेटल स्टॉक जो चमका सकते हैं आपका पोर्टफोलियो

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि क्रूड ऑयल की कीमत में उबाल के चलते घरेलू बाजार में महंगाई कम होने में देरी लग सकती है। इसमें 2022 के दुसरी छमाही से कमी आती नजर आ सकती है। एक्सिस सिक्योरिटी का कहना है कि रशिया -यूक्रेन वार के चलते कमोडिटी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जब तक यह जियोपॉलिटिकल संकट कायम रहेगा। कमोडिटी बाजार की सबसे बड़ी थीम रहेगी।

इन तर्कों के आधार पर एक्सिस सिक्योरिटी ने ऐसे 16 स्टॉक की सूची दी है जिनमें 10-50 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

ICICI Bank

Bajaj Auto

Tech Mahindra

Maruti Suzuki India

State Bank of India

Hindalco Industries

Bharti Airtel

Federal Bank

Varun Beverages

Ashok Leyland

National Aluminium Company

Bata India

CCL Products (India)

Krishna Institute of Medical Sciences

Equitas Small Finance Bank

Praj Industries

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।