Get App

Union Bank of India का शेयर 52 हफ्ते के हाई पर, बैंक का मार्केट कैप भी 1 लाख करोड़ रुपये के पार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ को पार कर गया है। इस आंकड़े को पार करने यह चौथा पब्लिक सेक्टर बैंक है। 1 जनवरी 2024 से अब तक बैंक का शेयरों में 15 पर्सेंट से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 16 दिसंबर को कारोबार के दौरान 52 हफ्ते के हाई यानी 140.15 रुपये पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2024 पर 2:54 PM
Union Bank of India का शेयर 52 हफ्ते के हाई पर, बैंक का मार्केट कैप भी 1 लाख करोड़ रुपये के पार
Union Bank of India: पब्लिक सेक्टर कंपनियों के शेयरों में तेजी का असर यूनियन बैंक के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ को पार कर गया है। इस आंकड़े को पार करने यह चौथा पब्लिक सेक्टर बैंक है। 1 जनवरी 2024 से अब तक बैंक का शेयरों में 15 पर्सेंट से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 16 दिसंबर को कारोबार के दौरान 52 हफ्ते के हाई यानी 140.15 रुपये पर पहुंच गया।

इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) यह लक्ष्य हासिल कर चुके हैं। यूनियन बैंक के स्टॉक में पिछले साल यानी 2023 के दौरान 49 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही। बैंक 20 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश करेगा।

पब्लिक सेक्टर कंपनियों के शेयरों में तेजी का असर यूनियन बैंक के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, एनालिस्ट्स का कहना है कि पीएसयू बैंक के स्टॉक्स का वैल्यूएशन प्राइवेट बैंकों के मुकाबले कम है।

पब्लिक सेक्टर बैंकों की बैलेंस शीट में सुधार देखने को मिला है और उनकी एसेट क्वालिटी भी बेहतर हुई है। सितंबर तिमाही में यूनियन बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 90 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 3,511.4 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 1,848 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें