Get App

Zomato के शेयर 2% गिरे, अनफेयर प्रैक्टिस मामले में CCI ने दिया जांच का आदेश

CCI का कहना है कि पहली नजर में Zomato और Swiggy के कारोबारी तरीके में अनियमितताएं नजर आती है जिसको लेकर डायरेक्टर जनरल की तरफ से जांच की जरुरत है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 05, 2022 पर 11:19 AM
Zomato के शेयर 2% गिरे, अनफेयर प्रैक्टिस मामले में CCI ने दिया जांच का आदेश
Zomato के शेयरों में आज यानी 5 अप्रैल सुबह के कारोबारी सत्र में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Zomato के शेयरों में आज यानी 5 अप्रैल सुबह के कारोबारी सत्र में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बता दें कि देश के 2 टॉप फूड डिलीवरी ऐप्स कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI ) के रडार पर आ गए है।

CCI ने 4 अप्रैल को कहा है कि Swiggy और Zomato के कारोबारी प्रैक्टिस के जांच की जरुरत है। गौरतलब है कि इन दोनों ऐप्स पर आरोप है कि इन्होंने पेमेंट साइकिल में देरी , नियमों को एकपक्षीय तरीके से लागू करने और बढ़ा- चढ़ाकर कमीशन वसूलने जैसे गलत कारोबारी तरीके अपनाए है।

फिलहाल 09:50 बजे के आसपास यह शेयर एनएसई पर 2.25 रुपये यानी 2.61 फीसदी की गिरावट के साथ 83.95 रुपये पर नजर आ रहा था। आज अब तक इसने 84.70 रुपये का इंट्राडे हाई और 82.15 रुपये का इंट्राडे लो छुआ है।

बता दें कि Swiggy और Zomato पर यह आरोप नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने लगाए है और इस बारे में शिकायत मिलने पर CCI ने मामले की जांच करने का निर्णय लिया है। CCI का कहना है कि पहली नजर में Zomato और Swiggy के कारोबारी तरीके में अनियमितताएं नजर आती है जिसको लेकर डायरेक्टर जनरल की तरफ से जांच की जरुरत है। इस जांच से ही यह पता चल पाएगा कि क्या इन दोनों फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स ने नियमों का उल्लघंन करके गलत ट्रेड प्रैक्टिस अपनाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें