HPL इलेक्ट्रिक एंड पावर लिमिटेड के शेयरों में आज 8 जुलाई को 13 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 8.18 फीसदी की बढ़त के साथ 488.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने चीनी फर्म गुआंग्शी रामवे टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड के साथ इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग के लिए समझौता किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3141.40 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 511.95 रुपये और 52-वीक लो 166.75 रुपये है।
