ICICI Bank के शेयरों ने छुआ नया ऑल-टाइम हाई, ब्रोकरेज को अभी 40% की और तेजी का अनुमान, जानिए डिटेल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर दिन के कारोबार के दौरान ICICI Bank के शेयरों की कीमत करीब 2.5 फीसदी उछलकर 900.80 रुपये पर पहुंच गई, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 3:20 PM
Story continues below Advertisement
मार्गन स्टैनली ने ICICI बैंक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर अब 1,225 रुपये कर दिया है

प्राइवेट सेक्टर की लेंडर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर गुरुवार 8 सितंबर को अपने नए शिखर पर पहुंच गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर दिन के कारोबार के दौरान ICICI Bank के शेयरों की कीमत करीब 2.5 फीसदी उछलकर 900.80 रुपये पर पहुंच गई, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। ICICI Bank के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब मॉर्गन स्टैनली ने एक दिन पहले बैंक की री-रेटिंग करते हुए इसके टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है।

मॉर्गन स्टैनली के एनालिस्ट्स ने 6 सितंबर को जारी एक नोट में लगभग पूरे बैंकिंग सेक्टर की री-रेटिंग की थी। हालांकि उन्होंने सबसे अधिक तेजी का अनुमान ICICI बैंक के शेयरों में जताया था। मार्गन स्टैनली ने ICICI बैंक का टारगेट प्राइस 1,040 रुपये से बढ़ाकर अब 1,225 रुपये कर दिया है। यह ICICI बैंक के मौजूदा बाजार भाव से करीब 40 फीसदी अधिक है।

दोपहर ढाई बजे खबर लिखे जाने के समय, ICICI बैंक के शेयर NSE पर 2.57 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 898.75 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इसके साथ ICICI बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन अब 6.26 लाख करोड़ हो गया है और इस समय यह 22.96 के P/E रेशियो पर कारोबार कर रहा है।


यह भी पढ़ें- Share Market Rally: सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़ा, जानिए बाजार में तेजी की क्या है वजह

ICICI बैंक के शेयरों ने नया ऑल-टाइम ऐसे समय छुआ है, जब बैंक ने कुछ दिनों पहले बताया था कि वह इंफ्रा बॉन्ड जारी करके एक या एक से अधिक किस्तों में करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। ये लंबी अवधि के बॉन्ड होंगे और इनपर कैश रिजर्व रेशियो (CRR) और स्टैच्युटरी लिक्विडिटी रेशियो (SLR) को बरकरार रखने से छूट होगी।

सेंसेक्स 400 अंक उछला

इंडियन स्टॉक मार्केट में 8 सितंबर को जबर्दस्त तेजी आई। क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट का मार्केट के सेंटिमेंट पर अच्छा असर पड़ा। सबसे ज्यादा तेजी टेक्नोलॉजी और बैंक शेयरों में दिख रही है। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 12:16 बजे 470 अंक यानी 0.80 फीसदी के उछाल के साथ 59,501 अंक पर था। NSE का 50 शेयरों वाल NIFTY 125 अंक यानी 0.71 की तेजी के साथ 17,749 अंक पर था। इससे पहले सेंसेक्स 500 अंक से ऊपर पहुंच गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।