प्राइवेट सेक्टर की लेंडर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर गुरुवार 8 सितंबर को अपने नए शिखर पर पहुंच गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर दिन के कारोबार के दौरान ICICI Bank के शेयरों की कीमत करीब 2.5 फीसदी उछलकर 900.80 रुपये पर पहुंच गई, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। ICICI Bank के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब मॉर्गन स्टैनली ने एक दिन पहले बैंक की री-रेटिंग करते हुए इसके टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है।
