ICICI Prudential Life share price : ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयरों में आज 24 अप्रैल को 6 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई। इस समय यह स्टॉक 2.89 फीसदी गिरकर 575.95 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, FY24 की मार्च तिमाही में कंपनी ने कमजोर नतीजे पेश किए हैं। इस खबर के बाद आज स्टॉक में जमकर बिकवाली देखने को मिली है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 82,980 करोड़ रुपये पर आ गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 640.80 रुपये और 52-वीक लो 420.10 रुपये है।
