Get App

IDFC First Bank share price : नतीजों के बाद शेयर पर दिखा दबाव, मैनेजमेंट से जानें आगे का प्लान

IDFC First Bank share price : बैंक के लिए पहली तिमाही थोड़ा सुस्त रही, आगे नतीजों में सुधार संभव है। कॉस्ट ऑफ फंड्स में 0.9 फीसदी की कमी रही है। कॉस्ट ऑफ फंड्स में आगे और गिरावट की उम्मीद है। फिक्स रेट्स भी बैंक ने कटौती की है। FD रेट्स घटने का असर Q3 और Q4 में दिखेगा। लोन ग्रोथ बरकरार रहने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2025 पर 1:29 PM
IDFC First Bank share price : नतीजों के बाद शेयर पर दिखा दबाव, मैनेजमेंट से जानें आगे का प्लान
सुधांशु जैन ने कहा कि दूसरी तिमाही में लोन ग्रोथ में मजबूती बरकरार रहेगी। मॉर्गेज, व्हीकल और बिजनेस बैंकिंग से अच्छी लोन ग्रोथ की उम्मीद है

IDFC First Bank share : पहली तिमाही में IDFC First Bank का प्रॉफिट 32 फीसदी घटा है। जबकि NII (नेट इंटरेस्ट मार्जिन ) में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पहली तिमाही में कंपनी का एनपीए 1.87 फीसदी (तिमाही-दर-तिमाही) से बढ़कर 1.97 फीसदी हो गया है। वहीं, नेट एनपीए 0.53 फीसदी (तिमाही-दर-तिमाही) से बढ़कर 0.55 फीसदी पर रहा है। कंपनी के नतीजे और आगे के ग्रोथ आउटलुक पर चर्चा करते हुए IDFC फर्स्ट बैंक के CFO सुधांशु जैन ने कहा कि इस तिमाही में बैंक के लिए की चुनौतियां रहीं हैं। आगे कारोबार में रिकवरी संभव है। FD रेट में कटौती का फायदा Q3-Q4 में दिख सकता है। इस तिमाही में क्रेडिट कॉस्ट ऊंच रहा है। आगे इसमें कमी आने की उम्मीद है। मजबूत लोन ग्रोथ से आगे आय को सपोर्ट मिलेगा। MFIs में स्लिपेजेज घटने से आगे क्रेडिट कॉस्ट सुधरेगी।

उन्होंने आगे कहा कि बैंक के लिए पहली तिमाही थोड़ा सुस्त रही, आगे नतीजों में सुधार संभव है। कॉस्ट ऑफ फंड्स में 0.9 फीसदी की कमी रही है।

कॉस्ट ऑफ फंड्स में आगे और गिरावट की उम्मीद है। फिक्स रेट्स भी बैंक ने कटौती की है। FD रेट्स घटने का असर Q3 और Q4 में दिखेगा। लोन ग्रोथ बरकरार रहने की उम्मीद है। आगे कोई चुनौती नहीं है। मॉर्गेज,व्हीकल, बिजनेस बैंकिंग का लोन ग्रोथ में ज्यादा योगदान रहा है। होलसेल सेगमेंट से भी लोन ग्रोथ को सपोर्ट मिला है। पहली तिमाही में तिमाही आधार पर 26 फीसदी डिपॉजिट ग्रोथ रही है।

इस बातचीत में सुधांशु जैन ने आगे कहा कि दूसरी तिमाही में लोन ग्रोथ में मजबूती बरकरार रहेगी। मॉर्गेज, व्हीकल और बिजनेस बैंकिंग से अच्छी लोन ग्रोथ की उम्मीद है। पर्सनल और गोल्ड लोन ग्रोथ भी बेहतर रह सकती है। लोन ग्रोथ 25-26 फीसदी के रेंज में रहने की उम्मीद है। पिछले 1 साल में MFI सेगमेंट पर दबाव रहा है। बैंक के पोर्टफोलियो में लगातार सुधार हो रहा है। क्रेडिट कॉस्ट में आगे लगातार सुधार होगा। MFI सेगमेंट में कलेक्शन भी लगातार सुधर रहा है। सुधांशु जैन ने बताया कि पहली तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग ज्यादा रही है। MFI की वजह से प्रोविजन ज्यादा रहे हैं। क्रेडिट कॉस्ट बढ़ने का भी असर रहा है।

कैसी रही स्टॉक की चाल

IDFC First Bank की चाल पर नजर डालें तो ये शेयर 0.41 रुपए यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 71.11 रुपए के स्तर पर दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 71.55 रुपए है। वहीं, इसका दिन का लो 69.23 रुपए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें