Get App

IDFC लॉन्च करेगा US इक्विटी फंड ऑफ फंड्स, NFO 29 जुलाई को शुरू होगा

लंबी अवधि में वेल्थ बनाने के लिए यह फंड अच्छा हो सकता है। यह लार्ज कैप स्टॉक्स में अधिक इनवेस्टमेंट करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2021 पर 3:01 PM
IDFC लॉन्च करेगा US इक्विटी फंड ऑफ फंड्स, NFO 29 जुलाई को शुरू होगा

IDFC म्यूचुअल फंड अमेरिकी स्टॉक्स में इनवेस्ट करने वाला एक फंड ऑफ फंड्स (FoF) लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह JP Morgan US Growth Fund से जुड़ा होगा। न्यू फंड ऑफर (NFO) 29 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा। हालांकि, यह एक ओपन-एंडेड फंड है और इस वजह से इस अवधि के बाद भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।

NFO के दौरान मिनिमम एप्लिकेशन 5,000 रुपये की होगी और मिनिमम सिस्टेमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) 1,000 रुपये से शुरू होगा। इसमें एक वर्ष से पहले रिडेम्प्शन पर एक प्रतिशत का एग्जिट लोड चुकाना होगा। इसकी मिनिमम एक्सपेंस रेशो 2.25 प्रतिशत की है।

JP Morgan US Growth Fund के पास 60-90 स्टॉक्स का पोर्टफोलियो है। यह लार्ज कैप स्टॉक्स पर फोकस करता है और इसमें कुछ मिड-कैप स्टॉक्स भी शामिल हैं। इसके पास जून के अंत में 1.8 अरब डॉलर के एसेट्स थे।

फंड दुनिया के कई देशों की इक्विटी मार्केट में इनवेस्ट करता है और इसके स्टॉक्स के रेवेन्यू में से 40 प्रतिशत अमेरिका के अलावा अन्य देशों से आता है। फंड का प्रदर्शन पिछले कई वर्षों में बेंचमार्क से अच्छा रहा है।

यह टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी, टेलीकॉम, रियल एस्टेट और एनर्जी जैसे सेक्टर्स पर कुछ अंडरवेट है। यह फाइनेंशियल और इंडस्ट्रियल्स सेक्टर्स पर ओवरवेट है।

फंड की टॉप 10 होल्डिंग्स में अल्फाबेट,  Apple, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक और एमेजॉन शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें