IEX Shares: इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान रहा। 7 फीसदी से अधिक उछलकर यह एक साल के रिकॉर्ड हाई के काफी करीब पहुंच गया जो इसने इस महीने के शुरुआती कारोबारी दिनों में छुआ था। पिछले हफ्ते कंपनी ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे और कंपनी के लिए जून तिमाही काफी शानदार रही थी। इसका शेयरों पर पॉजिटिव असर पड़ा है। आज की बात करें तो इसके शेयर BSE पर 5.89 फीसदी की बढ़त के साथ 187.00 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 7.75 फीसदी के उछाल के साथ 190.30 रुपये के भाव पर पहुंच गया था। 2 जुलाई 2024 को यह एक साल के हाई 191.30 रुपये पर पहुंच गया था।
