Get App

IIFL फाइनेंस के शेयरों में अचानक मची भगदड़, एक झटके में 15% टूटा भाव, जानें कारण

IIFL Finance Share price: आईआईएफल फाइनेंस के शेयरों में गुरुवार 22 जनवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 15 प्रतिशत तक टूटकर 511.15 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट तब आई, जब कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ यह जानकारी दी कि उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से एक नोटिस मिला है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 3:50 PM
IIFL फाइनेंस के शेयरों में अचानक मची भगदड़, एक झटके में 15% टूटा भाव, जानें कारण
IIFL Finance Share price: पिछले एक साल में कंपनी का शेयर करीब 37 फीसदी ऊपर गया है

IIFL Finance Share price: आईआईएफल फाइनेंस के शेयरों में गुरुवार 22 जनवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 15 प्रतिशत तक टूटकर 511.15 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट तब आई, जब कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ यह जानकारी दी कि उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से एक नोटिस मिला है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 142(2A) के तहत एक खास अवधि के लिए खातों का स्पेशल ऑडिट कराने का निर्देश दिया है और इसके लिए स्पेशल ऑडिटर की नियुक्ति की गई है। हालांकि कंपनी ने साफ किया कि यह निर्देश अभी चल रही जांच प्रक्रिया से जुड़े हैं और केवल प्रोसीजरल हैं। इसके तहत कंपनी के खिलाफ अभी तक कोई फैसला या निर्णय नहीं लिया गया है, और इस समय कंपनी पर इसका कोई वित्तीय असर नहीं कहा जा सकता।

तिमाही नतीजों की बात करें तो मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में IIFL फाइनेंस का प्रदर्शन कई मोर्चों पर मजबूत रहा। कंपनी के गोल्ड लोन कारोबार में सालाना आधार पर 189 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई, जबकि तिमाही आधार पर इसमें 26 प्रतिशत का उछाल आया। इसके बावजूद, नियामकीय अनिश्चितता ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया।

कंपनी का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में कई गुना बढ़कर 484 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 41 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 40 प्रतिशत बढ़कर 3,427.5 करोड़ रुपये हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,582 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी पिछली के मुकाबले इसमें 10 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें