Get App

India Pakistan Ceasefire: सेंसेक्स और Nifty ऊंचाई के नए रिकॉर्ड बना सकते हैं, जानिए आपको क्या करना चाहिए

Stock Markets: 12 मई को मार्केट खुलते ही जबर्दस्त तेजी दिखी। हालांकि, इसकी उम्मीद पहले से थी। 10 मई को सीजफायर के बाद यह तय हो गया था कि सोमवार को शेयर बाजार को पंख लग जाएंगे। 12 बजे Nifty 2.99 फीसदी यानी 718 अंक चढ़कर 24,724 अंक पर चल रहा था

Rakesh Ranjanअपडेटेड May 12, 2025 पर 12:58 PM
India Pakistan Ceasefire: सेंसेक्स और Nifty ऊंचाई के नए रिकॉर्ड बना सकते हैं, जानिए आपको क्या करना चाहिए
BSE Midcap सूचकांक तो 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया। स्मॉलकै इंडेक्स में 3.74 फीसदी की तेजी दिखी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडियन स्टॉक मार्केट्स पर थोड़ा दबाव दिखा था। लेकिन, उसके बाद के 2 दिनों में मार्केट में बड़ी गिरावट आई। 12 मई को इंडियन मार्केट्स में आई तेजी से न सिर्फ उस गिरावट की भरपाई हो गई, बल्कि मार्केट में नया जोश देखने को मिला। यहां से मार्केट का सफर शानदार रह सकता है। पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम हो गया है। अमेरिका का चीन के साथ टैरिफ को लेकर डील हो गई है। रूस ने यूक्रेन के साथ समझौते में दिलचस्पी दिखाई है। एलएंडटी और डॉ रेड्डीज जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों ने उम्मीद जगाई है।

छोटे-बड़े ज्यादातर स्टॉक्स में जबर्दस्त तेजी

12 मई को मार्केट खुलते ही जबर्दस्त तेजी दिखी। हालांकि, इसकी उम्मीद पहले से थी। 10 मई को सीजफायर के बाद यह तय हो गया था कि सोमवार को शेयर बाजार को पंख लग जाएंगे। 12 बजे Nifty 2.99 फीसदी यानी 718 अंक चढ़कर 24,724 अंक पर चल रहा था। Sensex 2.88 फीसदी यानी 2,289 अंक के उछाल के साथ 81,751 प्वाइंट्स पर चल रहा था। BSE Midcap सूचकांक तो 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया। Smallcap इंडेक्स में 3.74 फीसदी की तेजी दिखी।

एयरलाइंस और होटल स्टॉक्स में ज्यादा उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें