Get App

भारी पिटाई के बावजूद भारत की टॉप 5 आईटी कंपनियां अभी भी महंगी, क्या करना चाहिए निवेश?

एनालिस्टों का कहना है कि हाल ही में आए 4 बड़ी आईटी कंपनियों के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। नई भर्तियों में हल्की गिरावट और टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू मे कमजोरी से मंदी के संकेत नजर आ रहे हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 12:22 PM
भारी पिटाई के बावजूद भारत की टॉप 5 आईटी कंपनियां अभी भी महंगी, क्या करना चाहिए निवेश?
Mehta Equities के प्रशांत तापसे का कहना है कि आईटी कंपनियों में निवेश निर्णय लेने के पहले हमें अमेरिका और यूरोप की इकोनॉमिक स्थित पर नजर बनाए रखने की जरूरत है

2022 में अब तक भारी गिरावट के बावजूद अभी भी भारत की टॉप 5 आईटी कंपनियां महंगी नजर आ रही हैं। इनका मौजूदा एक साल का फॉरवर्ड प्राइस-अर्निंग (पीई) अनुपात औसत 10-वर्षीय फॉरवर्ड पीई से अधिक है। उपलब्ध आंकड़ो से पता चलता है कि Infosys (इंफोसिस) के मामले में यह अंतर सबसे ज्यादा है। इसका 1 साल का फॉरवर्ड पीई 22.6 पर नजर आ रहा है जबकि 10 साल का औसत फॉरवर्ड पीई 18.63 पर नजर आ रहा है। इसी तरह TCS (टीसीएस) का 1 साल का फॉरवर्ड पीई 25.27 पर नजर आ रहा है जबकि इसका 10 साल का औसत फॉरवर्ड पीई 21.68 पर नजर आ रहा है।

इसी तरह Wipro, HCL Tech और Tech Mahindra का वर्तमान 1 ईयर फॉरवर्ड पीई क्रमश: 16.72, 17.39 औऱ 15.42 पर स्थित है। जबकि इनका 10 ईयर एवरेज पीई क्रमश: 16.6, 15.41, और 15.28 पर स्थित है। जबकि बीएसई आईटी इंडेक्स का 1 ईयर फॉरवर्ड पीई 21.89 पर नजर आ रहा है। जबकि इसका 10 वर्षीय फॉरवर्ड पीई 18.50 पर स्थित है।

एनालिस्टों का कहना है कि हाल ही में आए 4 बड़ी आईटी कंपनियों के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। नई भर्तियों में हल्की गिरावट और टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू मे कमजोरी से मंदी के संकेत नजर आ रहे हैं। इसके अलावा खराब होती मैक्रो स्थित के चलते आईटी कंपनियों के ग्राहकों द्वारा सर्तक नजरिया अपनाने के संकेत दिख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें