Get App

Infosys कब जारी करेगी Q1 के वित्तीय नतीजे? तारीख का हो गया ऐलान

Infosys Q1 Results: मार्च तिमाही में कंपनी के मालिकों के लिए मुनाफे का आंकड़ा 7033 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 7969 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2025 में इंफोसिस का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 26750 करोड़ रुपये रहा। कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 14.60 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Ritika Singhअपडेटेड Jun 13, 2025 पर 11:17 PM
Infosys कब जारी करेगी Q1 के वित्तीय नतीजे? तारीख का हो गया ऐलान
Infosys ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे 17 अप्रैल को जारी किए थे।

Infosys June Quarter Result: आईटी कंपनी इंफोसिस वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही यानि अप्रैल-जून 2025 के वित्तीय नतीजे 23 जुलाई को जारी करेगी। कंपनी ने इस बारे में शेयर बाजारों को सूचना दी है। एक्सचेंज फाइलिंग में इंफोसिस ने कहा कि कंपनी के बोर्ड की मीटिंग 22 और 23 जुलाई 2025 को होगी। इसमें कंपनी और इसकी सब्सिडियरीज के जून 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। वित्तीय नतीजों को बोर्ड के सामने 23 जुलाई को रखा जाएगा। मीटिंग खत्म होने के बाद इन नतीजों की घोषणा होगी।

इंफोसिस ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे 17 अप्रैल को जारी किए थे। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 12 प्रतिशत गिरकर 7038 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 7975 करोड़ रुपये था। कंपनी के मालिकों के लिए मुनाफे का आंकड़ा 7033 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 7969 करोड़ रुपये था। दूसरी ओर कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 40925 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2024 तिमाही में यह 37923 करोड़ रुपये था।

मार्च 2025 तिमाही के दौरान इंफोसिस के खर्च सालाना आधार पर 6.7 प्रतिशत बढ़कर 32452 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। एक साल पहले खर्च 30412 करोड़ रुपये के रहे थे। मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 21 प्रतिशत रहा। यह अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही से 0.3 प्रतिशत कम और मार्च 2024 तिमाही से 0.9 प्रतिशत ज्यादा है।

Infosys के FY25 के लिए कैसे रहे थे नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें