फेड आउटकम से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा जबकि निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुए। IT, फार्मा, मेटल, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही जबकि एनर्जी, PSE, इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 131.43 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 82,948.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41.00 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 25,377.55 के स्तर पर बंद हुआ।
