Get App

कैपिटल मार्केट स्टॉक्स में गिरावट पर करें निवेश, रिलायंस एक बहुत ही अच्छा कॉन्ट्रा बाय - पराग ठक्कर

पराग ठक्कर ने कहा कि उनको इस समय कैपिटल मार्केट में कोई मौके नहीं दिख रहे हैं। ये शेयर काफी महंगे दिख रहे हैं। बाजार में रिटेल निवेशकों की भागीदारी काफी ज्यादा है। अगर किसी अनिश्चितता के कारण बाजार में गिरावट आती है तो एंजेल वन या 361 वेल्थ जैसे शेयरों में खरीदारी की जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2025 पर 1:41 PM
कैपिटल मार्केट स्टॉक्स में गिरावट पर करें निवेश, रिलायंस एक बहुत ही अच्छा कॉन्ट्रा बाय - पराग ठक्कर
पराग का फोकस Reliance, HDFC बैंक, ICICI बैंक, Kotak Bank और DLF जैसे शेयरों पर है

बाजार में आज तेजी के साथ शुरुआत की थी। लेकिन ये तेजी कायम नहीं रह पाई। फिलहाल सेंसेक्स-निफ्टी ऊपर से फिसलकर सपाट चाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 25100 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी ऊपर से करीब 200 अंक टूट गया है। मिडकैप इंडेक्स में भी फ्लैट कारोबार हो रहा है। जेन स्ट्रीट (Jane Street) को सेबी से राहत मिलने को बाद आज कैपिटल मार्केट शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए फोर्ट कैपिटल (Fort Capital) के सीनियर फंड मैनेजर पराग ठक्कर ने कहा कि उनको इस समय कैपिटल मार्केट में कोई मौके नहीं दिख रहे हैं। ये शेयर काफी महंगे दिख रहे हैं। बाजार में रिटेल निवेशकों की भागीदारी काफी ज्यादा है। अगर किसी अनिश्चितता के कारण बाजार में गिरावट आती है तो एंजेल वन या 361 वेल्थ जैसे शेयरों में खरीदारी की जा सकती है। लेकिन अभी इनसे दूर ही रहने की सलाह है।

पराग ठक्कर ने बताया कि फरवरी में उन्होंने 361 वेल्थ में खरीदारी की थी। लेकिन इसमें बहुत ही जल्दी 25-30% रिटर्न मिल गया। जिसके बाद वे इस शेयर से निकल गए। उनका मानना है कि कैपिटल मार्केट एक सिलिकल बिजनेस है। इसमें जब साइकिल खराब हो तब खरीदना चाहिए। जब साइकिल एकदम बढ़िया हो तो इससे बचना चाहिए। जेन स्ट्रीट के मामले के चलते इस सेक्टर को लेकर सेंटीमेंट थोड़ा सा डगमगाया था। लेकिन बहुत ही जल्दी सबकुछ ठीक भी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें