Get App

BJP की जीत का भरोसा बढ़ने से मार्केट का सेंटिमेंट बुलिश, जानिए F&O के डेटा क्या संकेत दे रहे हैं

निफ्टी 13 मई को 21,831 के लो लेवल पर पहुंच गया था। लेकिन, अब मार्केट का सेंटिमेंट बदला हुआ लग रहा है। नेट शॉर्ट/लॉन्ग रेशियो से इसके संकेत मिले हैं। हालांकि, अंतिम चरण की वोटिंग से पहले ट्रेडर्स सावधानी बरत रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2024 पर 10:06 PM
BJP की जीत का भरोसा बढ़ने से मार्केट का सेंटिमेंट बुलिश, जानिए F&O के डेटा क्या संकेत दे रहे हैं
15 मई के बाद से निफ्टी फ्यूचर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। करेंट, नेक्स्ट और बाद की सीरीज में ओपन इंटरेस्ट 13 फीसदी तक बढ़ा है।

लोकसभा चुनावों के रिजल्ट की तारीख नजदीक आने पर स्टॉक मार्केट में तेजी दिखी है। हालांकि, ट्रेडर्स मार्केट में सावधानी बरत रहे हैं। उतारचढ़ाव के बीच शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। इंडेक्स फ्यूचर्स में काफी बिल्डअप देखने को मिला है। निफ्टी 50 इंडेक्स में भारी शॉर्टकवरिंग हुई है। मंत्री फिनमार्ट के अरुण मंत्री ने कहा कि मई के मध्य में एफएफआई ने शॉर्ट पॉजिशन ले रखी थी। अब वे लॉन्ग हो गए हैं। शॉर्ट टर्म में सेंटिमेंट बुलिश है।

प्रमुख सूचकांक ऑल टाइम हाई पर

मार्केट के प्रमुख सूचकांकों में पिछले कुछ दिनों में तेजी दिखी है। सेंसेक्स (Sensex) 76,000 को पार कर गया है, जो इसका ऑल टाइम हाई है। निफ्टी (Nifty) ने 23,000 पार कर लिया, जो इसका ऑल-टाइम हाई है। इसकी वजह यह है कि निवेशक अब इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। मई की शुरुआती चरण की वोटिंग में कम मतदान की वजह से इलेक्शंस रिजल्ट को लेकर अनिश्चितता थी।

13 मई को निफ्टी 21,831 पर पहुंच गया था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें