Get App

iPhone बनाने वाली कंपनी Apple करेगी छंटनी, इस सेगमेंट में जाएंगी नौकरियां

iPhone निर्माता कंपनी Apple बहुत छोटी संख्या में नौकरियों को कम रहा है। कंपनी ने मोटे तौर पर कॉर्पोरेट छंटनी पर रोक लगाई है। इसके लिए बजट को कम कर दिया है। इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियरों, भर्तीकर्ताओं और सुरक्षा गार्डों सहित अपने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की संख्या को कम करने का काम कंपनी कर रही है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 04, 2023 पर 12:20 PM
iPhone बनाने वाली कंपनी Apple करेगी छंटनी, इस सेगमेंट में जाएंगी नौकरियां
Apple की समकक्ष कंपनियों Amazon.com Inc. और Alphabet Inc. और Google ने हजारों नौकरियों में कटौती की है

एपल इंक (Apple Inc.) अपनी कॉर्पोरेट रिटेल टीमों के अंदर बहुत कम स्तर पर नौकरियों को समाप्त कर रहा है। पिछले साल अपने खर्च को कम करने के प्रयास (belt-tightening effort) के बाद से इसने ज्ञात रूप से पहली बार आंतरिक नौकरी में कटौती की है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने ये जानकारी दी है। कंपनी अपनी विकास और संरक्षण टीमों में से नौकरियों को कम कर रही है। कंपनी द्वारा इस कदम की घोषणा नहीं की गई है लिहाजा अपनी पहचान छुपाते हुए सूत्रों ने ये जानकारी दी है। विकास और संरक्षण टीमों के समूह दुनिया भर में Apple रिटेल स्टोर और अन्य सुविधाओं के निर्माण और रखरखाव का काम करते हैं।

कितनी नौकरियां खत्म की जा रही हैं उस संख्या का पता नहीं लगाया जा सका है। हालांकि यह संख्या बहुत कम होने की संभावना है। यह कदम दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी में के लिए एक नए कदम का प्रतिनिधित्व करता है। हालांकि इसकी समकक्ष कंपनियां अस्थिर अर्थव्यवस्था और सुस्त उपभोक्ता खर्च के कारण अपनी रैंक घटा रहे हैं।

Apple छंटनी के बजाय एक सुव्यवस्थित प्रयास के रूप में इस कदम का उठा रहा है। कंपनी ने कर्मचारियों को बताया कि बदलाव विश्व स्तर पर स्टोर्स के रखरखाव में सुधार के लिए डिजाइन किए गए थे। इसके अलावा कंपनी इससे प्रभावित कर्मचारियों को सहायता प्रदान करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें