IREDA को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) से मंजूरी मिल गई है। इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी यानी IREDA फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करके 4500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 18 सितंबर को 0.11 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 227.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 61,146 करोड़ रुपये है।
