Get App

Stock Market Crash: ट्रंप जानबूझकर गिरा रहे शेयर बाजार? आखिर क्या है उनका मास्टर प्लान

डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने के बाद अमेरिका समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई है। इससे सवाल उठ रहा है कि ट्रंप जानबूझकर शेयर मार्केट को गिरा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि खुद ट्रंप ने इस दावे को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आखिर क्या है ट्रंप का मास्टर प्लान।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 10:44 PM
Stock Market Crash: ट्रंप जानबूझकर गिरा रहे शेयर बाजार? आखिर क्या है उनका मास्टर प्लान
कई एक्सपर्ट मानते हैं कि ट्रंप का असली मकसद अमेरिकी फेडरल रिजर्व को ब्याज दरें घटाने पर मजबूर करना है।

Stock Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में कोहराम मच गया। अमेरिकी शेयर बाजार में भी भारी गिरावट आई और निवेशकों के करोड़ों डॉलर खाक हो गए। इसके बाद एक बड़ा सवाल तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है कि क्या ट्रंप जानबूझकर शेयर मार्केट को गिरा रहे हैं। और दिलचस्प बात यह है कि इस सवाल को खुद ट्रंप ने ही खड़ा किया है।

ट्रंप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक वीडियो शेयर किया। इसके मुताबिक, ट्रंप का शेयर मार्केट को गिराने का "वाइल्ड चेस मूव" अमेरिका को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की एक गुप्त योजना है। वीडियो में दावा किया गया है, “ट्रंप इस महीने स्टॉक मार्केट को जानबूझकर 20% गिरा रहे हैं। लेकिन वह ये सब जानबूझकर कर रहे हैं… और इससे आप अमीर बन सकते हैं।”

इस वीडियो में यह भी दावा किया गया कि ट्रंप की नीति से कैश ट्रेजरी बॉन्ड्स में जाएगा। इससे फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती के लिए मजबूर होगा। यह दांव डॉलर को भी कमजोर करेगा, जिससे मॉर्गेज रेट घटेंगी और कर्ज लेना सस्ता हो जाएगा। यानी कुल मिलाकर आम अमेरिकी उपभोक्ताओं को फायदा होगा। ये विचार ‘J-Curve’ थ्योरी जैसा है, जिसमें निकट अवधि में नुकसान के बाद लॉन्ग टर्म में फायदे की उम्मीद की जाती है।

वैश्विक बाजार में मची खलबली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें