Jet Airways Liquidation: जेट एयरवेज के रिवाइवल पर दांव लगाने वाले करीब 1.43 लाख रिटेल इनवेस्टर्स 7 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की ओर से कंपनी के लिक्विडेशन के आदेश के बाद बर्बाद होने की कगार पर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बंद हो चुकी एयरलाइन की खरीद के लिए जालान कलरॉक कंसोर्शियम की बोली को खारिज कर दिया। साथ ही कंसोर्शियम की ओर से कंपनी में डाले गए 200 करोड़ रुपये जब्त करने और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई वाले कर्जदाताओं के समूह को 150 करोड़ रुपये की परफॉरमेंस बैंक गारंटी भुनाने की भी इजाजत दे दी।
