Jhunjhunwala Portfolio: राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) ने अपने पोर्टफोलियो के दो स्टॉक्स का वजन बढ़ा दिया है। दिसंबर 2022 तिमाही के घोषित नतीजों के मुताबिक रेखा ने जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज (Geojit Financial Services) और केनरा बैंक (Canara Bank) में हिस्सेदारी बढ़ाई है। राकेश झुनझुनवाला का पिछले साल 14 अगस्त 2022 को हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद केनरा बैंक और जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज में उनकी हिस्सेदारी पत्नी रेखा झुनझुनवाला को ट्रांसफर हो गई। रेखा ने इन दोनों के शेयरों की संख्या को अगली तिमाही और बढ़ा दिया। रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में 11,945.8 करोड़ रुपये के 20 स्टॉक्स हैं।
रेखा झुनझुनवाला ने जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.8 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाई है और अब उनके पास कंपनी के 2,00,37,500 शेयर हैं। यह 8.4 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है जिसकी वैल्यू 98.1 करोड़ रुपये है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज एक इनवेस्टमेंट सर्विसेज कंपनी है। यह म्यूचुअल फंड्स और इंश्योरेंस, इक्विटी और डेरिवेटिव्स, कमोडिटी, पीएमएस और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराती है। इसके शेयर आज 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 49 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। एक साल में यह करीब 38 फीसदी टूटा है।
पब्लिक सेक्टर के इस दिग्गज बैंक में रेखा झुनझुनवाला की 2.07 फीसदी हिस्सेदारी है। रेखा के पास केनरा बैंक के 3,75,97,600 इक्विटी शेयर हैं जिसकी वैल्यू 1195.6 करोड़ रुपये है। हालांकि इसमें से रेखा ने दिसंबर तिमाही में 1,07,20,200 शेयर खरीदे और बाकी शेयर उनके पति की राकेश झुनझुनवाला की मौत के बाद उन्हें ट्रांसफर हुए हैं। इसके शेयर मामूली तेजी के साथ 317.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है जो एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर से 85 फीसदी अपसाइड है। पिछले साल 20 जून 2022 को यह 171.70 रुपये के भाव पर था जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। एक साल में यह 43 फीसदी मजबूत हुआ है।