Shriram AMC के नए एमडी-सीईओ की नियुक्ति पर मार्केट का तगड़ा रिस्पांस, तीन दिनों में 71% उछल गए शेयर

दिग्गज एसेट मैनेजमेंट कंपनी श्रीराम एएमसी (Shriram AMC) के शेयरों में जमकर खरीदारी चल रही है। इस हफ्ते लगातार श्रीराम एएमसी के शेयरों में अपर सर्किट लग रहा है, जब से कंपनी के नए एमडी और सीईओ के तौर पर कार्तिक जैन की नियुक्ति की मंजूरी मिली है। कंपनी के बोर्ड ने कार्तिक की नियुक्ति को सोमवार को मंजूरी दी। इसके चलते शेयर उछल रहे हैं

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 4:34 PM
Story continues below Advertisement
नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति के चलते Shriram AMC में तेजी का रुझान लौट आया है। (Image- Pixabay)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दिग्गज एसेट मैनेजमेंट कंपनी श्रीराम एएमसी (Shriram AMC) के शेयरों में जमकर खरीदारी चल रही है। इस हफ्ते लगातार श्रीराम एएमसी के शेयरों में अपर सर्किट लग रहा है, जब से कंपनी के नए एमडी और सीईओ के तौर पर कार्तिक जैन की नियुक्ति की मंजूरी मिली है। कंपनी के बोर्ड ने कार्तिक की नियुक्ति को सोमवार को मंजूरी दी। इसके चलते शेयर उछल रहे हैं और आज भी यह 20 फीसदी की तेजी के साथ 174.30 रुपये के भाव (ShriRam AMC Share Price) पर बंद हुआ है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को 102 रुपये के भाव पर था यानी कि इस हफ्ते यह 71 फीसदी मजबूत हुआ है।

    11% डिस्काउंट पर हैं Shriram AMC के शेयर

    श्रीराम एएमसी श्रीराम ग्रुप की फाइनेंशियल इकाई है जो 2.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक के फंड को मैनेज करती है। पिछले साल अगस्त 2022 में इसने 23 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिका के मिशन1 इंवेस्टमेंट्स एलएलसी को बेच दी थी। इसके बाद यह 13 सितंबर 2022 को चढ़ते हुए 195 रुपये के भाव पर पहुंच गए जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है।


    Stock News: तीन दिन में ही 38% चढ़ गए शेयर, इतनी तेज उछाल पर देनी पड़ गई सफाई, इस ऑटो पार्ट कंपनी में आपने लगाए हैं पैसे?

    हालांकि फिर कंपनी के शेयरों पर दबाव दिखा और इस साल 4 जनवरी 2023 तक यह 52 फीसदी टूटकर 93 रुपये के भाव पर आ गया। यह एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। हालांकि फिर अब नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति के चलते तेजी का रुझान लौट आया है। घरेलू मार्केट में यह सिर्फ बीएसई पर लिस्टेड है।

    कौन हैं नए एमडी-सीईओ कार्तिक जैन

    श्रीराम एएमसी के नए एमडी-सीईओ कार्तिक जैन पहले डीबीएस बैंक इंडिया (DBS Bank India) के कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के प्रोडक्ट, प्लेटफॉर्म और डिजीबैंक को लीड कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के सीएमओ के तौर पर भी काम किया है। कार्तिक ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के मार्केटिंग और ईचैनल में भी काम कर चुके हैं। केपीएमजी में उन्होंने यूके और यूरोप के क्लाइंट्स को ईबिजनेस स्ट्रैटजी और प्रोसेस री-इंजीनियरिंग पर एडवास दिया हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।