Get App

Jio Financial Services Listing: 21 अगस्त को लिस्ट होंगे जियो फाइनेंशियल के शेयर, जानिए GMP सहित हर जरूरी बात

Jio Financial Services Listing : पहले 10 दिनों में JFSL टी ग्रुप सेगमेंट में कारोबार करेगा, जिसका मतलब है कि स्टॉक में इंट्राडे ट्रेडिंग संभव नहीं होगी। वहीं, दोनों तरफ 5% की सर्किट लिमिट भी होगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे स्टॉक में बड़ी तेजी पर रोक लगेगी

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 21, 2023 पर 1:38 AM
Jio Financial Services Listing: 21 अगस्त को लिस्ट होंगे जियो फाइनेंशियल के शेयर, जानिए GMP सहित हर जरूरी बात
पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) का डीमर्जर किया था।

Jio Financial Services Listing: पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) का डीमर्जर किया था। अब JFSL के शेयर सोमवार, 21 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर लिस्ट होने के लिए तैयार हैं। लिस्टिंग से पहले डिजिटल-फर्स्ट NBFC के शेयर ग्रे मार्केट में लगभग 300 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं, जो कि प्री लिस्टिंग प्राइस 261.85 रुपये से अधिक है। पहले 10 दिनों में JFSL टी ग्रुप सेगमेंट में कारोबार करेगा, जिसका मतलब है कि स्टॉक में इंट्राडे ट्रेडिंग संभव नहीं होगी। वहीं, दोनों तरफ 5% की सर्किट लिमिट भी होगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे स्टॉक में बड़ी तेजी पर रोक लगेगी।

RIL शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में शेयर क्रेडिट

20 जुलाई को रिकॉर्ड डेट पर आयोजित एक स्पेशल प्राइस डिस्कवरी सेशन में नए स्टॉक की प्री-लिस्टिंग कीमत 261.85 रुपये प्रति शेयर तय हुई, जो ब्रोकरेज के लगभग 190 रुपये के अनुमान और RIL की अधिग्रहण लागत 133 रुपये से काफी अधिक था। NBFC के शेयरों को पिछले हफ्ते पात्र RIL शेयरधारकों के डीमैट अकाउंट में 1:1 अनुपात में क्रेडिट किया गया। इसका मतलब है कि 20 जुलाई की रिकॉर्ड डेट तक रखे गए प्रत्येक RIL शेयर के लिए शेयरधारकों को JFSL का एक शेयर मिला।

एक्सपर्ट्स की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें