Get App

Jyoti CNC Automation IPO Listing: इसरो की सप्लॉयर ने मार्केट में मारी धांसू एंट्री, 12% फीसदी का मिला लिस्टिंग गेन

Jyoti CNC Automation IPO Listing: सीएनसी मशीन बनाने वाली ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 40 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। एंप्लॉयीज को कुछ डिस्काउंट भी मिला है। चेक करें आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 16, 2024 पर 4:29 PM
Jyoti CNC Automation IPO Listing: इसरो की सप्लॉयर ने मार्केट में मारी धांसू एंट्री, 12% फीसदी का मिला लिस्टिंग गेन
Jyoti CNC Automation IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 जनवरी के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। आज इसके शेयरों की मार्केट में एंट्री हुई है।

Jyoti CNC Automation IPO Listing: सीएनसी मशीन बनाने वाली ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 40 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 331 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 372 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 12.38 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Jyoti CNC Automation Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं। उछलकर यह 444.80 रुपये (Jyoti CNC Automation Share Price) पर पहुंच गया। दिन के आखिरी में यह 433.15 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक पहले दिन 30.86 फीसदी मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक मुनाफे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर 15 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है।

Jyoti CNC Automation IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन का 1 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 जनवरी के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 40.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 46.37 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 38.33 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 27.50 और एंप्लॉयीज का 13.14 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 3,02,11,480 नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें