All details about Front-Running: ₹93000 करोड़ का एसेट मैनेज करने वाली क्वांट म्यूचुअल फंड बाजार नियामक सेबी की निगाह में आ गई है। इस पर फ्रंट रनिंग का संदेह जताया जा रहा है। मनीकंट्रोल को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक सेबी ने संदीप टंडन के क्वांट म्यूचुअल फंड के मुंबई और हैदराबाद में स्थित ऑफिसों में खोजबीन अभियान चलाया और जब्ती भी की है। म्यूचुअल फंड्स में फ्रंट रनिंग गैरकानूनी है। इसके तहत ब्रोकर या डीलर को आने वाले समय में किसी म्यूचुअल फंड ट्रांजैक्शन के बारे में पता रहता है और चूंकि उन्हें इसकी जानकारी पहले ही हो जाती है तो वे इसका फायदा उठाते हैं।
