पैसा कमाने के लिए निवेशक अब बड़ी कंपनियों के साथ ही एसएमई कंपनियों में निवेश करने से नहीं कतराते हैं। कई निवेशकों ने एसएमई कंपनियों में छोटे-बड़े निवेश करके अच्छा पैसा बनाया है। इसलिए सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए एसएमई जगत की अहम खबरों के साथ कमाई के लिए ट्रेडिंग टिप्स भी पेश कर रहा है। इसमें आपको यह जानकारी मिलेगी कि कौन सी एसएमई कंपनी का आईपीओ आया या कौन सी एसएमई कंपनी की लिस्टिंग हुई और उसका वर्तमान मूल्य क्या है।
MISQUITA ENGINEERING का वर्तमान मूल्य 29.2 रुपये है। इसका इश्यू प्राइस 27 रुपये था। कंपनी ने इश्यू से 1.93 करोड़ रुपये जुटाये थे। कंपनी की लिस्टिंग 4 अक्टूबर 2019 को बीएसई एसएमई पर हुई थी।कंपनी 1998 में शुरू हुई थी। यह कंपनी फ्रंट लोडिंग वाशर्स का उत्पादन और आपूर्ति करती है।
NOVATEOR RESEARCH LABORATORIES का वर्तमान मूल्य 37 रुपये है। इसका इश्यू प्राइस 14 रुपये था। कंपनी ने इस इश्ये से 4.49 करोड़ रुपये जुटाये थे। कंपनी का मार्केट कैप 17.89 करोड़ रुपये है। कंपनी की लिस्टिंग 13 सितंबर 2019 को बीएसई-एसएमई पर हुई थी।
कंपनी 2011 में शुरू हुई थी। यह कंपनी नोवेल पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में कारोबार करती है। यह कंपनी दांतों को सफेदी देनेवाले प्रोडक्ट के लिए जानी जाती है जो स्माइलोशाइन ब्रांड के तहज बेचे जाते हैं।
SALASAR EXTERIORS & CONTOUR का वर्तमान मूल्य 39.9 रुपये है। इसकी इश्यू प्राइस 36 रुपये था। कंपनी ने इस इश्यू से 8.5 करोड़ रुपये जुटाये थे। कंपनी का मार्कट कैपिटल 32.86 करोड़ रुपये है। कंपनी की लिस्टिंग 12 सितंबर 2019 को एनएसई-एसएमई पर हुई थी।
कंपनी की शुरुआत 2018 में मुंबई में हुई थी। कंपनी इंटीरियर एंड एक्सटीरियर डिजाइनिंग और एक्जिक्यूशन का काम करती है। कंपनी मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, प्लम्बिंग, फिनिशिंग, सुपर स्टील और स्ट्रक्चरल कार्य करती है।
SHIV AUM STEELS का वर्तमान मूल्य 44.4 रुपये है। इसका इश्य प्राइस 44 रुपये था। कंपनी ने इस इश्यू से 15.84 करोड़ रुपये जुटाये थे। कंपनी का मार्केट कैपिटल 60.86 करोड़ रुपये है।
कंपनी माइल्ड स्टील की ट्रेडिंग, डिस्ट्रीब्यूशन का कारोबार करती है। यह कंपनी जेएसपीएल की अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर है। इसके अलावा कंपनी का सेल, राष्ट्रीय इस्पात निगम से भी करार है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
