L&T वित्त वर्ष 26 तक बढ़ायेगी कर्मचारियों की संख्या, बढ़ी हुई ऑर्डरबुक का काम समय से होगा पूरा: CFO R Shankar Raman

L&T Share Price: Larsen & Toubro के मुख्य वित्तीय अधिकारी आर शंकर रमन ने कहा कि कंपनी की 2025-26 तक अपने कार्यबल का विस्तार जारी रखने की योजना है। उन्होंने कहा कि 2023-24 की चौथी तिमाही में अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर फ्लो में मंदी और 2024-25 की पहली और दूसरी तिमाही में घरेलू ऑर्डर फ्लो में मंदी की उम्मीद के बावजूद कंपनी ऑर्डर बुक बढ़ी है

अपडेटेड May 09, 2024 पर 11:40 AM
Story continues below Advertisement
L&T के सीएफओ आर शंकर रमन ने कहा कि एलएंडटी की ऑर्डर बुक का लगभग 38 प्रतिशत हिस्सा अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के ऑर्डर का है। लिहाजा कंपनी अपने अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी की संख्या भी बढ़ायेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    L&T Share Price: इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro (L&T) के मुख्य वित्तीय अधिकारी आर शंकर रमन (Chief Financial Officer R Shankar Raman) ने 8 मई को कहा कि एलएंडटी ने पिछले वर्ष अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है। 2023-24 में करीब 8,000 लोगों को जोड़ा है। 2025-26 तक अपने कार्यबल का विस्तार जारी रखने की योजना है। शंकर रमन ने कहा कि 2023-24 की चौथी तिमाही में अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर फ्लो में मंदी और 2024-25 की पहली और दूसरी तिमाही में घरेलू ऑर्डर फ्लो में मंदी की उम्मीद के बावजूद, एलएंडटी की लगातार बढ़ती ऑर्डर बुक 31 मार्च, 2024 के अंत में 475,809 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इन ऑर्डर का काम पूरा करने के लिए कंपनी कर्मचारियों को नियुक्त करना जारी रखेगी।

    शंकर रमन ने एक पोस्ट में कहा, "हम 2025-26 तक लोगों को नियुक्त करना जारी रखेंगे ताकि एक कंपनी के रूप में हम अपनी यात्रा के अगले पांच वर्षों की योजना बनाने के लिए अच्छी तरह से तैयार रहें। यह सुनिश्चित कर सकें कि हमारी वर्तमान ऑर्डर बुक का काम समय पर पूरा हो।" कंपनी द्वारा Q4FY24 के नतीजे घोषित करने के बाद रमन ने अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल में ये बातें कहीं।

    उन्होंने कहा कि चूंकि एलएंडटी की ऑर्डर बुक का लगभग 38 प्रतिशत हिस्सा अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के ऑर्डर का है। इसलिए कंपनी अपने अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी की संख्या का विस्तार जारी रखेगी।


    शंकर रमन ने यह भी कहा कि L&T की अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना ने 2023-24 में कंपनी के EBITDA मार्जिन को भी प्रभावित किया है। इसका कारण ये है कि कंपनी को विदेशी कर्मचारियों के लिए प्रीमियम का भुगतान करना पड़ा था।

    निफ्टी में 22224-22179 के नीचे गिरावट बढ़ी तो 22076 का लेवल भी दिख सकता है- वीरेंद्र कुमार

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मसौदे पर टिप्पणी करते हुए शंकर रमन ने कहा कि रिजर्व बैंक ने अपने मसौदे के हिस्से के रूप में जिम्मेदार निवेश को बढ़ावा दिया है। आरबीआई के मसौदे में ऋण देने के लिए सख्त मानदंडों और निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए निगरानी बढ़ाने का प्रस्ताव है।

    शंकर रमन ने कहा, "मुझे लगता है कि सभी नियामक और केंद्रीय बैंक चाहते हैं कि सही परियोजनाओं को निवेश मिले क्योंकि भारत में फंडिंग सीमित है।"

    3 मई को, RBI ने प्रस्ताव दिया कि ऋणदाताओं को निर्माणाधीन सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए उच्च प्रावधानों को अलग रखना चाहिए। ऋणदाताओं से किसी भी उभरते तनाव की सख्त निगरानी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।