Get App

पैसेंजर व्हीकल्स और टू-व्हीलर स्टॉक्स में होगी मोटी कमाई, लैडरअप वेल्थ के राघवेंद्र नाथ ने बताई इसकी वजह

लैडरअप वेल्थ मैनेजमेंट के एमडी राघवेंद्र नाथ को निवेश की दुनिया का 29 साल से ज्यादा अनुभव है। उन्होंने बताया कि कंपनियों के मार्च तिमाही के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। हालांकि, बैंकिंग, रियल एस्टेट, एनबीएफसी सेक्टर में अच्छे संकेत दिखे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2024 पर 1:16 PM
पैसेंजर व्हीकल्स और टू-व्हीलर स्टॉक्स में होगी मोटी कमाई, लैडरअप वेल्थ के राघवेंद्र नाथ ने बताई इसकी वजह
राघवेंद्र नाथ ने कहा कि पैसेंजर व्हीकल्स में एसयूवी की डिमांड बढ़ रही है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों ने टू-व्हीलर्स और पैसेंजर्स व्हीकल्स की डिमांड में अच्छी वृद्धि का अनुमान जताया है।

स्टॉक मार्केट में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मौकों की कमी नहीं है। बाजार में ज्यादा उतारचढ़ाव सिर्फ लोकसभा चुनाव के नतीजों या इसके बाद कुछ समय तक रह सकता है। मार्केट में निवेश के मौके के बारे में जानने के लिए मनीकंट्रोल ने लैडरअप वेल्थ मैनेजमेंट के एमडी राघवेंद्र नाथ से बातचीत की। उनसे पूछा कि निवेश के लिए सबसे अच्छे सेक्टर कौन से हैं। उनसे यह भी पूछा कि क्या अमेरिका में फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट घटाने से पहले इंडिया में आरबीआई इंटरेस्ट रेट घटा सकता है।

इन वजहों से बढ़ेगी टू-व्हीलर्स स्टॉक्स की चमक

नाथ को इनवेस्टमेंट की दुनिया का 29 साल से ज्यादा अनुभव है। उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है। शहरीकरण बढ़ा है। लोगों के लिए कर्ज लेना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। इसका फायदा ऑटो सेगमेंट (Auto Segment) में टू-व्हीलर कंपनियों (Two Wheelers Companies) को मिलेगा।

फिलहाल कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री सुस्त

सब समाचार

+ और भी पढ़ें