मार्केट के प्रमुख सूचकांक 16 मई को जबर्दस्त तेजी के साथ बंद हुए। एनएसई पर चढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1,286 रही, जबकि 990 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। फिलहाल मार्केट का सेंटिमेंट पॉजिटिव दिख रहा है। ऐसे में कुछ शेयरों में शॉर्ट टर्म में प्रॉफिट कमाने के मौके दिख रहे हैं।
अमोल अठावले-वाइस प्रेसिडेंट, (टेक्निकल रिसर्च) कोटक सिक्योरिटीज
पुलबैक रैली के बाद इस स्टॉक में हायल लेवल पर थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग हुई है। TCS के स्टॉक का शॉर्ट टर्म चार्ट पॉजिटिव दिख रहा है। हमारा मानना है कि इस स्टॉक ने करेक्शन का एक चरण पूरा कर लिया है। अभी इसमें इसके अहम सपोर्ट लेवल के नजदीक ट्रेडिंग हो रही है। 20-डे SMA के करीब रिवर्सल फॉर्मेशन से इसमें नई तेजी का ट्रेंड शुरू होने की संभावना दिख रही है। इस स्टॉक को 4,000-4,050 रुपये के टारगेट के साथ खरीदा जा सकता है। 3,820 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।
Bharti Airtel CMP: 1351 रुपये
शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद इस स्टॉक को इसके 20-डे SMA के करीब सपोर्ट मिला है। उसके बाद इसकी चाल तेजी से बदली है। डेली और वीकली चार्ट पर इस स्टॉक ने हायर बॉटम फॉर्मेशन दिखाया है। इससे Bharti Airtel के स्टॉक के यहां से ऊपर जाने की संभावना दिख रही है। इस स्टॉक में 1,400-1,410 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की जा सकती है। इसमें 1,320 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।
Laurus Labs CMP: 441 रुपये
Laurus Labs का स्टॉक डेली और वीकली चार्ट पर हायर बॉटम फॉर्मेशन बना रहा है। शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद इस स्टॉक में पॉजिटिव कंसॉलिडेशन दिख रहा है। पॉजिशनल ट्रेडर्स के लिए 20-डे SMA या 433 एक अहम सपोर्ट जोन होगा। जब तक इसमें 433 रुपये से नीचे ट्रेडिंग नहीं होती है ट्रेडर्स इसे लेकर पॉजिटिव रुख रख सकते हैं। इसमें गिरावट के मौके का इस्तेमाल खरीदारी के लिए जी सकती है। 475 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ इसमें निवेश किया जा सकता है। इसमें 433 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।
कुणाल कांबले, सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, बोनांजा पोर्टफोलियो
Tata Communications CMP: 1,801 रुपये
इस स्टॉक ने डेली टाइमफ्रेम पर रेक्टेंगल पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है। यह तेजी का संकेत है। इस हफ्ते वॉल्यूम बढ़ने से पता चलता है कि करेंट प्राइस लेवल पर इसमें खरीदारी की दिलचस्पी बढ़ी है। इसके अलावा इस स्टॉक का प्राइस फास्ट(21) EMA से ऊपर है, जो अपट्रेंड का संकेत है। RSI में ब्रेकआउट से भी अपवॉर्ड ट्रेंड को सपोर्ट मिलता दिख रहा है। इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका सपोर्ट लेवल 1,740-1,720 रुपये है। इसे 1,880-1,920 रुपये पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: मार्केट में जबर्दस्त रिकवरी की कई वजहें, जानिए DLF, Colgate और डिक्शन टेक्नोलॉजीज में क्या चल रहा
PFC का स्टॉक पिछले 8 दिन के क्लोजिंग लेवल से ऊपर क्लोज हुआ है। इससे पता चलता है कि इस स्टॉक में बिकवाली से ज्यादा खरीदारी हो रही है। वॉल्यूम में अच्छी वृद्धि अपट्रेंड जारी रहने का संकेत है। इस स्टॉक में अभी कनवर्जन लाइन और बेस लाइन से ऊपर ट्रेडिंग हो रही है। RSI ने भी इस स्टॉक में स्ट्रेंथ का संकेत दिया है। इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह है। इसे 420-400 रुपये पर सपोर्ट मिलेगा। इसे 520-600 रुपये पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा।