लार्ज कैप स्टॉक कराएंगे जोरदार कमाई, NTPC, ONGC, JK सीमेंट में होगी जोरदार ग्रोथ : मिलन वैष्णव
नए ट्रेडर्स को सलाह देते हुए मिलन ने कहा कि वे लार्जकैप के साथ बने रहें। मिड और स्मॉल कैप इस समय अच्छे लग रहे हैं। लेकिन आगे हमे लार्ज कैप स्टॉक स्मॉल और मिडकैप शेयरों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिखेंगे। ऐसे में सबसे बड़ी सलाह यह होगी कि अच्छी क्वालिटी वाले लार्ज कैप शेयरों पर दांव लगाएं आगे इनसे अच्छा रिटर्न मिलेगा
इक्विटी मार्केट का 2 दशकों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले मिलन ने कहा कि उनको कोल इंडिया का चार्ट बहुत अच्छा दिख रहा है। लेकिन ऐसा लगता है कि PFC में अब तक काफी खरीदारी हो चुकी है। ये स्टॉक चार्ट पर काफी ओवरबॉट दिख रहा है
जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड चार्टविज़ार्ड एफजेडई (Gemstone Equity Research and ChartWizard FZE) के फाउंडर मिलन वैष्णव का मानना है कि घरेलू बाजार में आई जोरदार तेजी के चलते भारी रिटर्न की संभावनाएं मिडकैप और स्मॉलकैप की तरफ निवेशकों को आकर्षित कर सकती हैं, लेकिन लार्जकैप स्टॉक यहां से सबसे बेहतर प्रदर्शन करते दिखेंगे। मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों को लॉर्जकैप शेयरों में बने रहना चाहिए।
अपने पसंदीदा स्टॉक्स पर बात करते हुए इक्विटी मार्केट का 2 दशकों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले मिलन ने कहा कि उनको कोल इंडियाका चार्ट बहुत अच्छा दिख रहा है। लेकिन ऐसा लगता है कि PFCमें अब तक काफी खरीदारी हो चुकी है। ये स्टॉक चार्ट पर काफी ओवरबॉट दिख रहा है।
मिलन वैष्णव के 5 पसंदीदा स्टॉक्स
इस बातचीत में मिलन ने अपने 5 पसंदीदा स्टॉक्स भी सुझाए हैं जिनमें आगे जोरदार रिटर्न मिल सकता है। ये स्टॉक्स हैं एनटीपीसी, ओएनजीसी, जेके सीमेंट, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक।
NTPC:मिलन का कहना है कि एनटीपीसी में सिमिट्रिकल ट्राइएंगल पैटर्न से ब्रेकआउट देखने को मिला है। स्टॉक अब अपना ऑल-टाइम हाई हिट करने और नए ब्रेकआउट के लिए तैयार दिख रहा है।
ONGC:ओएनजीसी में भी लगातार तेजी देखने को मिल रही है। शॉर्ट टर्म पैटर्न पर एक मामूली ब्रेकआउट है, लेकिन वीकली चार्ट पर स्टॉक में मल्टी मंथ डबल-टॉप ब्रेकआउट देखने को मिला है और यह 198 रुपये के स्तर को पार कर गया है।
जेके सीमेंट (JK Cement): जेके सीमेंट में पिछले कई हफ्तों से कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है। 3,470 रुपये से ऊपर जाने पर स्टॉक को शॉर्ट टर्म कन्जेशन से छुटकारा मिलेगा। हालांकि, 3,600 रुपये से ऊपर जाने पर स्टॉक के हायर टाइम फ्रेम चार्ट पर मल्टी मंथ ब्रेकआउट देखने को मिलेगा।
मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज (Max Financial Services): मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज मई 2021 में 1,148 रुपये का हाई हिट करने के बाद करेक्टिव कंसोलीडेशन के दौर में है। 600-630 रुपये के जोन में सपोर्ट मिलने के बाद स्टॉक फिर से तेजी पकड़ने की कोशिश कर रहा है। 940 रुपये से जाने पर ट्रेंड बदलने की पुष्टि होगा। उसके बाद स्टॉक में और तेजी देखने को मिल सकती है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank):स्टॉक लंबे समय से अपने एक बड़े सपोर्ट के आसपास बना हुआ है। अब इसके तेजी पकड़ने की संभावना दिख रही है। इन सभी शेयरों में ब्रॉडर मार्केट के मुकाबले मजबूत और बेहतर ग्रोथ की संभावना है। इन सभी स्टॉक्स में मौजूदा स्तरों से कम से कम 18-23 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है।
निफ्टी के लिए 18,900-19,000 के थ्रोबैक लेवल पर अच्छा सपोर्ट
बाजार पर बात करते हुए मिलन ने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 18,900-19,000 के थ्रोबैक लेवल पर अच्छा सपोर्ट है। निफ्टी तेजी के मूड में बना हुआ है। जब तक यह इस स्तर से ऊपर टिके रखने में कामयाब रहता है, तब तक इसके अपने हाइएस्ट लेवल की ओर बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
बैंक निफ्टी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी तुलनात्मक रूप से निफ्टी से कमजोर है। इसके लिए 44,000-44,200 के जोन में बड़ा पैटर्न रजिस्टेंस है। ऊपर की ओर एक स्थायी कदम तभी होगा 44,200 के स्तर को पार करने और इसके ऊपरी की क्लोजिंग देने में कामयाब होने के बाद ही स्टॉक में नई तेजी देखने को मिलेगी। नीचे की तरफ 43,253 पर स्थित 200-डीएमए पर स्टॉक के लिए सपोर्ट है। ये सपोर्ट टूटने पर स्टॉक में कमजोरी बढ़ सकती है।
अच्छी क्वालिटी वाले लार्ज कैप शेयरों पर लगाएं दांव
नए ट्रेडर्स को सलाह देते हुए मिलन ने कहा कि वे लार्जकैप के साथ बने रहें। मिड और स्मॉल कैप इस समय अच्छे लग रहे हैं। लेकिन आगे हमे लार्ज कैप स्टॉक स्मॉल और मिडकैप शेयरों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिखेंगे। ऐसे में सबसे बड़ी सलाह यह होगी कि अच्छी क्वालिटी वाले लार्ज कैप शेयरों पर दांव लगाएं आगे इनसे अच्छा रिटर्न मिलेगा।
कोल इंडिया में बने रहें
कोल इंडिया के शेयरों पर बात करते हुए मिलन ने कहा कि इसके चार्ट बेहद तेजी वाले हैं। हालांकि, यह स्टॉक अब थोड़ा ओवरबॉट दिख रहा है। ऐसे में जिन लोगों ने इस स्टॉक में पहले से निवेश कर रखा है उनको 322 रुपये के ऊपर के ट्रेलिंग स्टॉपलॉल के साथ बने रहना चाहिए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।