Get App

L&T को मिला 15000 करोड़ तक का मेगा ऑर्डर, 4 साल में 290% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

Larsen and Toubro के शेयरों में पिछले एक साल में 48.07% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पिछले चार साल में इस शेयर ने 290 फीसदी का मुनाफा कराया है। कंपनी के शेयरों में आज 0.06 फीसदी की मामूली तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 3630.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2024 पर 5:14 PM
L&T को मिला 15000 करोड़ तक का मेगा ऑर्डर, 4 साल में 290% रिटर्न दे चुका है स्टॉक
लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (L&T) की रिन्यूएबल एनर्जी आर्म को मिडिल ईस्ट के एक लीडिंग डेवलपर से 'मेगा' ऑर्डर मिला है।

लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (L&T) की रिन्यूएबल एनर्जी आर्म को मिडिल ईस्ट के एक लीडिंग डेवलपर से 'मेगा' ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर दो गीगावाट स्केल का सोलर PV प्लांट बनाने के लिए है, जिसकी कुल कैपिसिटी 3.5 गीगावाट है। कंपनी ने आज 8 जुलाई को यह जानकारी दी। कंपनी ने ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ तक के ऑर्डर को 'मेगा' के रूप में क्लासीफाई किया है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 0.06 फीसदी की मामूली तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 3630.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 4.99 लाख करोड़ रुपये है।

L&T को मिले मेगा ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

L&T को मिले ऑर्डर के दायरे में पूलिंग सबस्टेशन और ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइनों को शामिल करते हुए ग्रिड इंटरकनेक्शन भी शामिल होंगे। कंपनी ने कहा कि विस्तृत इंजीनियरिंग और इनिशियल कंस्ट्रक्शन कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। पिछले महीने, लार्सन एंड टुब्रो ने घोषणा की कि उसे भारत में सोलर और स्टोरेज प्लांट का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने कहा कि अब मिडिल ईस्ट से नए मेगा ऑर्डर के साथ कंपनी का रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो 22 GWp कुल कैपिसिटी तक पहुंचने के लिए तैयार है, जिसमें पहले से चालू सोलर और विंड जनरेशन प्रोजेक्ट्स और निर्माणाधीन परियोजनाएं शामिल हैं।

L&T के होलटाइम डायरेक्टर का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें