Laurus Labs का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 22400, 22500 और 22600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22200, 22100 और 22000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 47000, 47200 और 47500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 47000, 46800 और 46600 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Mar 04, 2024 पर 1:54 PM
Story continues below Advertisement
Laurus Labs पर NAV Investment के आशीष बहेती ने 430 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। आज सेंसेक्स में एनटीपीसी, डॉ रेड्डीज, पावर ग्रिड, रिलायंस, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर हरे निशान में शामिल नजर आये। आज निफ्टी में बीपीसीएल, ओएनजीसी और बजाज ऑटो के स्टॉक्स गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। मिडकैप की बात करें तो टाटा इनवेस्टमेंट, पीवीआर वेंचर्स, श्री रामा न्यूजप्रिंट, ग्रेफाइट इंडिया, बजाज हिंदुस्तान और रैमको सिस्टम्स के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22400, 22500 और 22600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22200, 22100 और 22000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47000, 47200 और 47500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47000, 46800 और 46600 के स्तर पर नजर आये।


    ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

    NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Power Grid Future : खरीदें - 296 रुपये, टारगेट - 305/309 रुपये, स्टॉपलॉस - 288 रुपये

    L&T Finance Holdings Future : खरीदें - 175 रुपये, टारगेट - 179 रुपये, स्टॉपलॉस - 170 रुपये

    BEL Future : खरीदें - 210 रुपये, टारगेट - 222 रुपये, स्टॉपलॉस - 205 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Laurus Labs

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Laurus Labs पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Laurus Labs की मार्च की एक्सपायरी वाली 430 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 11 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 14/17 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।