Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav OCTOBER 09, 2023 / 3:40 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 483 अंक टूटा, निफ्टी 19500 के आसपास हुआ बंद, लाल निशान में रहा सभी सेक्टर

Closing Bell:Adani Ports, Hero MotoCorp, BPCL, HDFC Life और M&M निफ्टी का टॉप लूजर है। वहीं HCL Technologies, Dr Reddy's Laboratories, TCS, Tata Consumer और HUL निफ्टी का टॉप गेनर है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 483.24 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 65,512.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 141.15 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 19512.35 के स्तर पर बंद हुआ।

Closing Bell:  इजरायल-हमास संकट से बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। वहीं  BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली।  मेटल, PSE,ऑटो शेयरों में बिकवाली रही। Adani Ports, Hero MotoCorp, BPCL, HDFC Life और M&M निफ्टी का टॉप लूजर है। वहीं HCL Techn

 Stock Market LIVE Updates
Stock Market LIVE Updates
OCTOBER 09, 2023 / 3:38 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए

Closing Bell: इजरायल-हमास संकट से बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। वहीं BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। मेटल, PSE,ऑटो शेयरों में बिकवाली रही।

Adani Ports, Hero MotoCorp, BPCL, HDFC Life और M&M निफ्टी का टॉप लूजर है। वहीं HCL Technologies, Dr Reddy's Laboratories, TCS, Tata Consumer और HUL निफ्टी का टॉप गेनर है।

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ। पावर, ऑयल एंड गैस, ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1-3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

ब्रॉडर मार्केट ने आज अंडरफॉर्म किया। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.7 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 483.24 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 65,512.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 141.15 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 19512.35 के स्तर पर बंद हुआ।

    OCTOBER 09, 2023 / 3:29 PM IST
    Stock Market LIVE Updates:MCX कर सकता है GO-LIVE डेट का एलान जल्द- सूत्र
    CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नए प्लेटफॉर्म पर GO-LIVE डेट का एलान जल्द हो सकता है। MCX कर सकता है GO-LIVE डेट का एलान जल्द हो सकता है। 16 अक्टूबर हो सकती है GO-LIVE की तारीख हो सकती है। बता दें कि मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) को सेबी टेक पैनल से वेब-आधारित कमोडिटी डेरिवेटिव्स प्लैटफॉर्म (CPD) के लिए मंजूरी मिल गई है। MCX ने 8 अक्टूबर (रविवार) को इसकी जानकारी दी है। इसके पहले मार्केट रेगुलेटर ने कई बार CPD के लिए मंजूरी देने में देरी की थी।
      OCTOBER 09, 2023 / 3:12 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:Biocon ने Juno Pharmaceuticals के साथ करार किया, शेयर 1% से ज्यादा टूटा

      कंपनी ने Juno Pharmaceuticals के साथ करार किया है। Juno Pharmaceuticals कनाडा की स्पेश्यालिटी फार्मा कंपनी है। दोनों कंपनियों के बीच ये करार Liraglutide फॉर्मुलेशन के कमर्शियलाइजेशन के लिए करार हुआ है। इस दवा का इस्तेमाल टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के इलाज के लिए होता है। फिलहाल Biocon का शेयर एनएसई पर 3.60 रुपये यानी 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 260.85 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

        OCTOBER 09, 2023 / 3:01 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:Shakti Pumps को PM-KUSUM स्कीम के तहत मिला 150 करोड़ का ऑर्डर

        कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, यह सरकारी योजना के कंपोनेंट ‘C’ के तहत पहला ठेका है। पीएम-कुसुम की शुरुआत 2019 में की गई थी।इस प्रोजेक्ट में इन-एफिशिएंट इलेक्ट्रिक पंप सेटों को BLDC (ब्रशलेस डीसी) सौर पंप सेटों से बदलना शामिल है, जहां पंप सेट सौर ऊर्जा के माध्यम से जनरेट बिजली पर चलेगा और सरप्लस इलेक्ट्रिसिटी को ग्रिड में भेजा जा सकता है। कंपनी ने कहा कि इससे पूरे भारत में किसानों को सिंचाई क्षमताएं बढ़ाने, ट्रेडिशनल एनर्जी पर निर्भरता कम करने और डिस्कॉम को सरप्लस पावर सेल्स से कमाई का अवसर मिलने का लाभ मिलता है।

          OCTOBER 09, 2023 / 2:42 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:KPI Green को 4.2 MW का सोलर पावर प्रोजेक्ट मिला, शेयर करीब 2%चढ़ा

          कंपनी को 4.2 MW का सोलर पावर प्रोजेक्ट मिला। सोलर प्रोजेक्ट की ऑर्डर बुक 100 MW के पार निकला है। फिलहाल KPI Green का शेयर एनएसई पर 15.60 रुपये यानी 1.73 फीसदी की बढ़त के साथ 918.25 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

            OCTOBER 09, 2023 / 2:27 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:HDFC बैंक ने फेस्टिवल से पहले बढ़ाया MCLR

            देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने फेस्टिवल से पहले ग्राहकों को झटका दिया है। HDFC ने कुछ पीरियड के लोन पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। बैंक ने MCLR को 10 आधार अंकों यानी 0.10 फीसदी तक तक बढ़ा दिया है। बैंक के MCLR बढ़ाने से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। यानी, फेस्टिवल शुरू होने से पहले ग्राहकों की पॉकेट पर असर पड़ सकता है और उनकी EMI बढ़ सकती है।

              OCTOBER 09, 2023 / 2:16 PM IST
              Stock Market LIVE Updates:इजरायल में हो रही गतिविधियों पर नजर बनी है:ADANI PORTS
              ADANI PORTS ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि इजरायल में हो रही गतिविधियों पर नजर बनी है। कुल कार्गो वॉल्यूम में हैफा पोर्ट का 3% योगदान है। हैफा पोर्ट स्थिर सभी कर्मचारी सुरक्षित है। पोर्ट कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं।
                OCTOBER 09, 2023 / 2:10 PM IST

                Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19600, 19700 और 19800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19600, 19500 और 19400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44200 और 44500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44000, 43900 और 43800 के स्तर पर नजर आये।

                  OCTOBER 09, 2023 / 1:58 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates: स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के संतोष मीना की बाजार पर राय

                  स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के संतोष मीना का कहना है कि टेक्निकल नजरिए से देखें तो 19300-19250 का रेंज एक बड़ा डिमांड जोन है। जब तक बाजार इस रेंज के भीतर स्थिर नहीं हो जाता है, तब तक इसके साइडवेज बने रहने की संभावना है। 19800 पर एक बड़ी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, निफ्टी के 19250 से नीचे जाने पर गिरावट बढ़ सकती है और फिर ये 18800 के स्तर तक गिर सकता है। शॉर्ट टर्म टे्रडर्स के लिए सावधानी बरतने और ट्रेड लेने में जल्दबाजी न करने की सलाह होगी। इस समय किसी गिरावट में लंबे नजरिए खरीदारी को सौदे खोजने पर फोकस करना चाहिए।

                    OCTOBER 09, 2023 / 1:45 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:VASCON ENGGको 262 करोड़ रुपये का LoI मिला , शेयर करीब 5% चढ़ा

                    कंपनी को 262 करोड़ रुपये का LoI मिला है। कंपनी को ब्रिज और रूफ कंपनी से 262 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। फिलहाल VASCON ENGG का शेयर एनएसई पर 3.40 रुपये यानी 4.76 फीसदी की बढ़त के साथ 76 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                      OCTOBER 09, 2023 / 1:43 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:TITAN पर गोल्डमैन सैक्स की राय

                      गोल्डमैन सैक्स ने टाइटन पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3,425 रुपये तय किया है। हाई बेस के बावजूद दूसकी तिमाही एक और मजबूत तिमाही साबित हुई है। आभूषण व्यवसाय में 19% रेवन्यू वृद्धि देखने को मिली है।

                        OCTOBER 09, 2023 / 1:13 PM IST
                        Stock Market LIVE Updates:NFL ने LIC ने कंपनी में हिस्सेदारी घटाई
                        कंपनी ने LIC ने कंपनी में हिस्सेदारी घटाई है। LIC ने कंपनी में हिस्सेदारी 2.01% घटाई है। LIC ने कंपनी में हिस्सेदारी घटाकर 7.25% की है।
                          OCTOBER 09, 2023 / 1:09 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:BANK OF BARODA पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                          मॉर्गन स्टैनली ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 235 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही आधार पर Q2 में घरेलू लोन ग्रोथ 3% रही। पिछली तिमाही में विदेशी ऋण में 5% की तुलना में बढ़कर 6% हो गया।

                            OCTOBER 09, 2023 / 12:57 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की राय

                            रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि हालिया तेजी में बाजार पर दिख रहे दबाव को कुछ हल्का किया था। लेकिन हम एक बार फिर 20 EMA के शॉर्ट टर्म रजिस्टेंस के करीब दिख रहे हैं। निफ्टी में किसी नई तेजी के लिए 20 EMA की ये बाधा टूटनी होगी। इसके बाद ही ये हमें 19800 की तरफ जाता दिखेगा। जब तक ऐसा नहीं होती गिरावट के संभावना बनी रहेगी। जब तक बाजार की दिशा साफ नहीं हो जाती तब तक ट्रेडर्स को चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाने और पोजीशन मैनेजमेंट पर फोकस करने की रणनीति पर कायम रहना चाहिए।

                              OCTOBER 09, 2023 / 12:52 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:Metropolis Healthcare कारोबारी आय सालाना आधार पर 13% बढ़ा, शेयर 2% से ज्यादा भागा

                              पैथोलॉजी लैब्स और डायग्नोस्टिक सेंटर चलाने वाली इस कंपनी का कारोबार कारोबारी आय सालाना आधार पर 13% बढ़ा है। इसमें Hi-Tech भी शामिल है, लेकिन Covdi से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट्स नहीं शामिल हैं। आय में ये ग्रोथ मोटे तौर पर मजबूत वॉल्यूम के दम पर देखने को मिली है। फिलहाल Metropolis Healthcare का शेयर एनएसई पर 29.95 रुपये यानी 2.01 फीसदी की बढ़त के साथ 1500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                OCTOBER 09, 2023 / 12:38 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:रिलायंस रिटेल में `4967 करोड़ निवेश करेगी ADIA, RIL के शेयर में बढ़त

                                Abu Dhabi Investment Authority की सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल वेंचर में 4,966.80 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। निवेश की ये रकम 8.381 लाख करोड़ रुपए की इक्विटी वैल्यू पर हुआ है। इस ट्रांजैक्शन के बाद कंपनी में ADIA की हिस्सेदारी 0.59% होगी। फिलहाल Reliance Industries का शेयर एनएसई पर 12.70 रुपये यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 2302.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                  OCTOBER 09, 2023 / 12:32 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:Tata Steel का घरेलू प्रोडक्शन वॉल्यूम 4% बढ़ा, शेयर 1% से ज्यादा गिरा

                                  सितंबर तिमाही में इस कंपनी का घरेलू प्रोडक्शन वॉल्यूम 4% बढ़कर 4.99 Mt रही। जबकि, घरेलू डिलीवरी वॉल्यूम 41.8% घटकर 4.82 Mt रहा। जबकि, यूरोप प्रोडक्शन वॉल्यूम 217.1% घटकर 1.99 Mt पर रहा। यूरोप डिलीवरी वॉल्यूम 4.3% घटकर 1.79 Mt पर रहा। फिलहाल Tata Steel का शेयर एनएसई पर 1.90 रुपये यानी 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ 123.95 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                    OCTOBER 09, 2023 / 12:17 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:Solar Industries India को कोल इंडिया से 1853 Cr का ऑर्डर मिला, शेयर में बढ़त

                                    कोल इंडिया से 1853 Cr का ऑर्डर मिला है। अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है। बल्क एक्सप्लोसिव के सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला है। फिलहाल Solar Industries India का शेयर एनएसई पर 12.05 रुपये यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 5160.15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                      OCTOBER 09, 2023 / 12:14 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates: टीसीएस पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                      मॉर्गन स्टैनली ने टीसीएस पर इक्वलवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,730 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पिछली 2 तिमाही से बायबैक आने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। बायबैक से शेयर में तेजी बढ़ेगी ऐसा स्पष्ट नहीं है। दूसरी तिमाही में CC रेवेन्यू ग्रोथ में थोड़ा सुधार संभव है। जबकि Q2 में अच्छे ऑर्डर संभव हैं

                                        OCTOBER 09, 2023 / 11:56 AM IST

                                        GEN INSURANCE BIZ UPDATE: सितंबर इंडस्ट्री प्रीमियम 29% बढ़ा, H1FY24 प्रीमियम 15% बढ़ा

                                        सालाना आधार पर सितंबर इंडस्ट्री प्रीमियम 29% बढ़ा है जबकि H1FY24 प्रीमियम 15% बढ़ा है। सितंबर हेल्थ इंश्योरेंश प्रीमियम 23% बढ़ा है जबकि H1 प्रीमियम 25% बढ़ा है। सितंबर प्रीमियम 13% बढ़ा है वहीं H1 प्रीमियम 18% पर है। सालाना आधार पर FY24 मार्केट शेयर 0.24% बढ़ा है।

                                          OCTOBER 09, 2023 / 11:30 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:टीसीएस का 11 अक्टूबर को बोर्ड शेयर बायबैक प्रस्ताव पर विचार करेगा

                                          Tata Consultancy Services ने कहा है कि 11 अक्टूबर को बोर्ड शेयर बायबैक प्रस्ताव पर विचार करेगा। इसी दिन कंपनी कारोबारी साल 2024 की जुलाई - सितंबर तिमाही और अप्रैल - सितंबर छमाही के नतीजे जारी करेगी।हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि वो कितने रुपए का ये बायबैक करने की योजना बना रही है। कंपनी की ओर से अभी तक बायबैक प्राइस के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

                                            OCTOBER 09, 2023 / 11:00 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:सितंबर में डीमैट अकाउंट बढ़कर हुए 12.97 करोड़

                                            सितंबर में डीमैट खातों (Demat Accounts) की संख्या बढ़कर 12.97 करोड़ हो गई। यह सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की वृद्धि है। इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य रूप से इक्विटी से आकर्षक रिटर्न मिलना रहा। NSDL और CDSL के आंकड़ों के मुताबिक, माह के दौरान 30.6 लाख से ज्यादा डीमैट खाते खोले गए। अगस्त में यह आंकड़ा 31 लाख था। यह लगातार दूसरा महीना है जब नए खुले डीमैट खातों की संख्या 30 लाख से ज्यादा रही। सितंबर में डीमैट खातों के एडिशंस के पीछे एक वजह यह भी है कि जुलाई के बाद से कई आईपीओ अच्छे प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। इससे कई निवेशक बाजार की ओर आकर्षित हुए होंगे। एनालिस्ट्स का कहना है कि डिस्काउंट ब्रोकरों सहित ब्रोकरेज की ओर से रेगुलर अकाउंट एक्वीजीशन कैंपेन्स भी डीमैट खातों में वृद्धि की एक वजह हो सकते हैं।

                                            पूरी खबर यहां पढ़े- सितंबर में डीमैट अकाउंट बढ़कर हुए 12.97 करोड़, इन वजहों से बढ़ी संख्या

                                              OCTOBER 09, 2023 / 10:46 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:E Factor की लिस्टिंग मजबूत

                                              इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ई फैक्टर एक्सपीरिएंस (E Factor Experiences) के शेयरों की आज कमजोर मार्केट में भी NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 73 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 75 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज NSE SME पर इसकी 115 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 53 फीसदी का लिस्टिंग गेन (E Factor Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं।

                                              पूरी खबर यहां पढ़े- E Factor IPO Listing: इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की धांसू एंट्री, कमजोर मार्केट में शेयर अपर सर्किट पर

                                                OCTOBER 09, 2023 / 10:25 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Arabian Petroleum के आईपीओ की लिस्टिंग 11% प्रीमियम पर एंट्री हुई

                                                ग्रीस-तेल बनाने वाली अरेबियन पेट्रोलियम (Arabian Petroleum) के शेयरों की आज कमजोर मार्केट में भी NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में यह नरम हुआ और आईपीओ निवेशकों का मुनाफा नीचे आया। इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 23 गुना से अधिक भरा था। आईपीओ के तहत 70 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज NSE SME पर इसकी 77.40 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 10.57 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Arabian Petroleum Listing Gain) मिला।

                                                पूरी खबर यहां पढ़े- Arabian Petroleum IPO Listing: 11% प्रीमियम पर एंट्री, लेकिन फिर घटा आईपीओ निवेशकों का मुनाफा

                                                  OCTOBER 09, 2023 / 10:02 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक दे सकते है 11% तक का रिटर्न

                                                  Nifty बीते हफ्ते 0.08 फीसदी की मजबूती के साथ 19,650 के लेवल पर पहुंच गया। पिछला हफ्ता छोटा रहा, लेकिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। ग्लोबल सेंटिमेंट बेहतर होने से हफ्ते के मध्य में मजबूती देखने को मिली। हालांकि, इसके बाद का ट्रेंड कनविंसिंग नहीं लग रहा। तस्वीर स्पष्ट होने के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी ने बाजार को सरप्राइज नहीं किया। वीकली चार्ट्स पर Nifty ने 'Dragonflyk Dogi' बनाया है। इसलिए यह वक्त सावधानी बरतने का है, क्योंकि हम अभी मुश्किल से पूरी तरह से बाहर नहीं आए हैं। टेक्निकल नजरिए से देखें तो अब भी 19,720-19,750 पर रेसिस्टेंस दिख रहा है। अगर इस हफ्ते निफ्टी इस लेवल का पार कर लेता है तो उसे 19,800-19,850 पर रेसिस्टेंस मिलेगा। 19,580-19,500 सपोर्ट का लेवल होगा।

                                                  पूरी खबर यहां पढ़े- Hot Stocks Today : एनबीसीसी और Indian Hotels के स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में हो सकती है अच्छी कमाई

                                                    OCTOBER 09, 2023 / 9:41 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                    09 अक्टूबर को NSE पर 4 स्टॉक पंजाब नेशनल बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, डेल्टा कॉर्प और मणप्पुरम फाइनेंस F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                      OCTOBER 09, 2023 / 9:26 AM IST
                                                      FADA ON AUTO SALES: सालाना आधार पर सितंबर में ऑटोमेटिक रिटेल में 20% ग्रोथ
                                                      सालाना आधार पर सितंबर में ऑटोमेटिक रिटेल में 20% ग्रोथ रही है। सितंबर PV बिक्री 19% बढ़कर 3.32 Lk यूनिट पर रहा है। सितंबर 2-व्हीलर बिक्री 21.7% बढ़कर 13.10 Lk यूनिट रही है। सितंबर 3-व्हीलर बिक्री 48.6% बढ़कर 1.02 Lk यूनिट रहा। जबकि सितंबर में CV बिक्री 4.9% बढ़कर 80,804 यूनिट रही है। सितंबर में ट्रैक्टर बिक्री 9.7% घटकर 54,492 यूनिट रहा है।
                                                        OCTOBER 09, 2023 / 9:19 AM IST

                                                        Market Opens:सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 19550 के नीचे खुला

                                                        09 अक्टूबर को भारतीय बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 19550 के नीचे खुला। सेंसेक्स 451.9 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 65,525.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 148.10 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 19505.40 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                          OCTOBER 09, 2023 / 9:04 AM IST

                                                          Market at Pre-Open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी गिरावट


                                                          प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली। 09: 02 बजे के आसपास सेंसेक्स 702.86 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 65,291.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 93.65 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 19558.70 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                            OCTOBER 09, 2023 / 8:58 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की बाजार पर राय

                                                            जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि उच्च महंगाई के जोखिम ने आरबीआई को अपने नीतिगत दृष्टिकोण को और ज्यादा यथार्थवादी बनने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय बैंक ने नकदी के मैनेजमेंट पर सख्त रुख बनाए रखा। आरबीआई ने कहा कि वह सिस्टम में नकदी के अतिरिक्त प्रवाह को रोकने के लिए ओएमओ पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, बाजार ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया की है। विकास दर पर यथास्थिति और तेल की कीमतों में और गिरावट से बाजार का सेंटिमेंट सुधरा है।

                                                              OCTOBER 09, 2023 / 8:44 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                              09 अक्टूबर को NSE पर 4 स्टॉक पंजाब नेशनल बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, डेल्टा कॉर्प और मणप्पुरम फाइनेंस F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                OCTOBER 09, 2023 / 8:35 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                                शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी ने आज लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ शुरुआत की और पूरे दिन पॉजिटिव जोन में रहा। कारोबार के अंत में ये 107 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी 40-डे मूविंग एवरेज (19610) से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। यह एक बुलिश संकेत है। वीकली चार्ट पर निफ्टी हरे रंग में बंद हुआ है। इसने आज ड्रैगनफ्लाई डोजी पैटर्न बनाया है जो एक तेजी वाला पैटर्न है। हमें उम्मीद है कि यह पुलबैक 19778-19800 तक जारी रहेगा। अगर निफ्टी में 19530-19580 की ओर गिरावट आती है तो इसका इस्तेमाल खरीदारी को मौके के रूप में करने की सलाह होगी।

                                                                बैंक निफ्टी ने भी बढ़त के साथ शुरुआत की और उसके बाद दिन के अधिकांश भाग में कंसोलीडेट होता रहा। ऑवरली मोमेंटम इंडीकेट पर हम पॉजिटिव डाइवर्जेंस और क्रॉसओवर देखने को मिल रहा है। यह एक तेजी का संकेत है। उम्मीद है कि बैंक निफ्टी में शॉर्ट टर्म में 44800 - 45000 तक की पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है। किसी में गिरावट में हमें अच्छे शेयरों में खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए।

                                                                  OCTOBER 09, 2023 / 8:28 AM IST

                                                                  Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                  निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19607 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19586 और 19553 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19673 फिर 19693 और 19726 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                  निफ्टी बैंक

                                                                  निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44270 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44209 और 44110 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44467 फिर 44527 और 44626 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                    OCTOBER 09, 2023 / 8:26 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:रिलायंस रिटेल में `4967 करोड़ निवेश करेगी ADIA

                                                                    अबुधाबी की ADIA ने रिलायंस रिटेल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। करीब 5000 करोड़ का इनवेस्टमेंट और करेगी। 8.38 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर निवेश होगा। हिस्सेदारी 0.59% बढ़कर 1.2% होगी।

                                                                      OCTOBER 09, 2023 / 8:26 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates:टाइटन, BoB के अच्छे Q2 अपडेट

                                                                      Titan, Bank Of Baroda ने अच्छे Q2 Update पेश किए। दूसरी तिमाही में Titan की आय 20% बढ़ी है। Bank Of Baroda के डिपॉजिट भी 4 परसेंट बढ़े लेकिन टाटा स्टील के लिए Q2 मिलाजुला रहा। कंपनी के भारतीय उत्पादन में 4% उछला दिखा लेकिन यूरोप में 17 परसेंट की कमजोरी दिखी।

                                                                        OCTOBER 09, 2023 / 8:21 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले की बाजार पर राय

                                                                        कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि तकनीकी नजरिए से देखें तो भारी गिरावट के बाद निफ्टी ने 19350 के करीब सपोर्ट लिया और तेजी से वापसी की। वर्तमान में निफ्टी 50-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के करीब कारोबार कर रहा है। वीकली चार्ट पर इसने हैमर फॉर्मेशन किया है। ये काफी हद तक अच्छा संकेत है। अब जब तक निफ्टी 19575 के स्तर पर स्थित 50-डे SMA से ऊपर बना रहेगा इसमें तेजी का सेंटीमेंट बना रहेगा। इसके ऊपर निफ्टी 19800 पर स्थित 20-डे SMA और उसके बाद 19850 तक जा सकता है। दूसरी तरफ अगर निफ्टी 19575 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट 19450-19350 तक बढ़ सकती है। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसके लिए 44000 पर अहम सपोर्ट है। अगर बैंक निफ्टी इसके ऊपर टिका रहता है तो फिर इसमें 50-डे SMA या 44800-45000 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, दूसरी तरफ 44000 के नीचे फिसलने पर गिरावट बढ़ सकती है।

                                                                          OCTOBER 09, 2023 / 8:08 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates:06 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                          सेंसेक्स-निफ्टी 6 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे हैं। निफ्टी 19650 के करीब बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 364.06 अंक या 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 65995.63 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 107.70 अंक या 0.55 फीसदी की तेजी लेकर 19653.50 पर बंद हुआ है। लगभग 2229 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1291 शेयर गिरे हैं। जबकि 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                                            OCTOBER 09, 2023 / 8:05 AM IST

                                                                            Crude Oil:कच्चे तेल का दाम 4% तक उछला

                                                                            इजरायल और हमस युद्ध के तीसरे दिन भी तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल का दाम 4% तक उछल चुका है। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 4.53% की बढ़त के साथ 88.41 डॉलर प्रति बैरल पर नजर आया। जबकि, WTI क्रूड ऑयल 4.69% की बढ़त के बाद 88.67 डॉलर प्रति बैरल के करीब नजर आया। इसके पहले कच्चे तेल के दाम में 10-महीने के ऊपरी स्तर से गिरावट भारतीय इक्विटी बाजार के लिए पॉजिटिव रहा। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी और डॉलर में कमजोरी की वजह से ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल के डिमांड को लेकर आउटलुक कमजोर रहा, जिसके बाद क्रूड ऑयल के दाम में कमजोरी दिखी।

                                                                            पूरी खबर यहां पढ़े- Israel-Palestine war: मिडिल ईस्ट में बढ़ी टेंशन का असर, तेल की कीमतें उछलीं

                                                                              OCTOBER 09, 2023 / 8:00 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates:जंग के साए में मिडिल ईस्ट, बाजारों में डर

                                                                              इजरायल-फिलिस्तीन तनाव से ग्लोबल बाजार सतर्क नजर आ रहे है। DOW FUTURES करीब 200 प्वाइंट नीचे फिसला है। एशिया और गिफ्ट निफ्टी की सुस्त शुरूआत हुई है। हालांकि अमेरिकी बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए थे ।

                                                                                OCTOBER 09, 2023 / 8:00 AM IST

                                                                                Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।