Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News SEPTEMBER 21, 2023 / 3:37 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 570 अंक टूटा, निफ्टी 19750 के नीचे हुआ बंद

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 570.60 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 66,230.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 159.05 अंक यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 19742.35 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ा और बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। वहीं ऑटो, बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में गिरावट रही। फार्मा, PSE, एनर्जी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। मेटल, FMCG, IT शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 570.60 अंक यानी 0.85

 Stock Market LIVE Updates:
Stock Market LIVE Updates:
SEPTEMBER 21, 2023 / 3:36 PM IST
Closing Bell:सेंसेक्स 570 अंक टूटा, निफ्टी 19750 के नीचे हुआ बंद
खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ा और बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। वहीं ऑटो, बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में गिरावट रही। फार्मा, PSE, एनर्जी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। मेटल, FMCG, IT शेयरों पर दबाव रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 570.60 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 66,230.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 159.05 अंक यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 19742.35 के स्तर पर बंद हुआ।
    SEPTEMBER 21, 2023 / 3:20 PM IST

    IndiGo पर Morgan Stanley की राय

    मॉर्गन स्टैनली ने इंडिगो पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 3217 रुपये का लक्ष्य दिया है। ATF कीमतों में बढ़ोतरी, रुपए में कमजोरी से FY24 EPS में 10-13% की कमजोरी का जोखिम है। ATF और रुपए के स्पॉट भाव से FY24 में EPS अनुमान 162 से घटकर 110 पर आ रहा। FY25 के लिए 136 के EPS अनुमान में गिरावट का सीमित जोखिम है।

      SEPTEMBER 21, 2023 / 3:08 PM IST

      Signature Global IPO : NII और रिटेल निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

      Signature Global) के आईपीओ को निवेशकों की ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक यह इश्यू 91 फीसदी सब्सक्राइब हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) और रिटेल निवेशकों ने दिखाई है। इश्यू को 1.02 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.12 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 22 सितंबर तक निवेश का मौका है। कंपनी की कोशिश 730 करोड़ रुपये जुटाने की है।

      पूरी खबर यहां पढ़े- Signature Global IPO : NII और रिटेल निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, दूसरे दिन अब तक 91% सब्सक्राइब

        SEPTEMBER 21, 2023 / 2:50 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:Zydus Life पर Jefferies की राय

        जेफरीज ने Zydus Life पर होल्ड की रेटिंग दी है औऱ स्टॉक के लिए 630 रुपये का लक्ष्य दिया है। मैनेजमेंट का मानना है कि मौजूदा कारोबारी ऑपरेशन बेहतर करेगा। अगले 3-5 साल में कंपनी में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। भारत समेत उभरते बाजारों में वैक्सीन, बायोसिमिलर ग्रोथ के नए ड्राइवर होंगे।

          SEPTEMBER 21, 2023 / 2:35 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:मिड और स्मॉल कैप हुए महंगे

          बाजार पर अपने विचार साझा करते हुए नवीन ने आगे कहा कि हाल की बाजार की रैली ने स्मॉल और मिडकैप ने जोरदार भागीदारी की है जबकि लार्जकैप तुलनात्मक रूप से सुस्त रहा है। वित्त वर्ष 2023 की सुस्ती के बाद वित्त वर्ष 2024 में स्मॉल और मिडकैप सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले एसेट क्लास रहे हैं। बता दें कि वित्त वर्ष 2023 में स्मॉलकैप ने लार्जकैप की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया था। लेकिन नवीन का ये भी कहना कि अब मिड और स्मॉल कैप महंगे हो गए हैं। पिछले इतिहास पर नजर डालें तो साफ होता है कि अत्यधिक उत्साह लंबे समय तक टिकाऊ नहीं होता है। अगर कुछ खास शेयरों को छोड़ दें तो अब मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों ओवरवैल्यूड लग रहें। इनमें सावधानी बरतने की जरूरत है। लंबी अवधि के नजरिए से मिडकैप और स्मॉलकैप अभी भी अच्छे लग रहे हैं। लेकिन इनमें अब बीच-बीच में करेक्शन की उम्मीद है। स्मॉलकैप फुल्ली वैल्यूड शेयरों में मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए।

          जब नवीन कुलकर्णी से क्वालिटी मिड और स्मॉल-कैप शेयरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कि उनको इन स्पेस में ग्लैक्सोस्मिथलाइन फार्मा और जिलेट पसंद है। उन्होंने कहा कि हमें इस समय ऐसे शेयरों से बचना चाहिए जिनका भाव उनकी ग्रोथ की संभावनाओं से ज्यादा नजर आ रहा है।

          पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़े- स्मॉल और मिडकैप शेयरों में बरतें सावधानी, बैंकों, ऑटो, ऑटो एंसिलरी और खपत वाले शेयरों में होगी कमाई : नवीन कुलकर्णी

            SEPTEMBER 21, 2023 / 2:24 PM IST
            Stock Market LIVE Updates:ABB INDIA को SAMSKIP के नए हाइड्रोजन फ्यूल्ड कंटेनर वेसेल्स के लिए ऑर्डर मिला
            कंपनी को SAMSKIP के नए हाइड्रोजन फ्यूल्ड कंटेनर वेसेल्स के लिए ऑर्डर मिला है। फिलहाल ABB INDIA पर शेयर 40.95 रुपये यानी 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 4278 रुपये के साथ कारोबार कर रहा था।
              SEPTEMBER 21, 2023 / 2:16 PM IST
              Stock Market LIVE Updates:TATA POWER ने नेपाल की DUGAR POWER के साथ करार किया
              रिन्युएबल एनर्जी के लिए नेपाल की DUGAR POWER के साथ करार किया है। TATA POWER ने नेपाल के रिन्युएबल एनर्जी मार्केट में कदम रखा है। फिलहाल MANAPPURAM FIN पर शेयर 4.05 रुपये यानी 1.77 फीसदी की गिरावट के साथ 257.35 रुपये के साथ कारोबार कर रहा था।
                SEPTEMBER 21, 2023 / 1:54 PM IST

                Stock Market LIVE Updates: MANAPPURAM FIN ने NCDs के जरिए `1,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगी

                कंपनी NCDs के जरिए `1,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। फिलहाल MANAPPURAM FIN पर शेयर 1.25 रुपये यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 138.45 रुपये के साथ कारोबार कर रहा था।

                  SEPTEMBER 21, 2023 / 1:44 PM IST
                  Marco Cables & Conductors का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया
                  Marco Cables & Conductors का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस SME के 19 करोड़ रुपये के आईपीओ में अगले हफ्ते सोमवार 25 सितंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के तहत जितने नए शेयर जारी होंगे, उतने ही शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी जारी होंगे। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर इश्यू के अपर प्राइस बैंड से 8 रुपये यानी 22.22% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं।
                    SEPTEMBER 21, 2023 / 1:30 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:MCX का शेयर कमजोर बाजार में भी 2% से ज्यादा भागा

                    इस महीने के अंत तक नए ट्रैडिंग प्लैटफॉर्म को शुरू करने का प्रस्ताव है। इसकी तारीख को लेकर अलग से सर्कुलर भी जारी किया जाएगा। कंपनी के 1 सितंबर से ही नए प्लैटफॉर्म की मॉक सेशन चला रही है। फिलहाल एमसीएक्स पर शेयर 45.45 रुपये यानी 2.62 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

                      SEPTEMBER 21, 2023 / 1:18 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:APOLLO TYRES के गुजरात के लिम्डा यूनिट में उत्पादन रुका, शेयर 3% टूटा

                      कंपनी के गुजरात के लिम्डा यूनिट में उत्पादन रुका है जबकि लेबर यूनियन से मतभेद के चलते उत्पादन रुका है। कर्मचारी लॉन्ग-टर्म सेटलमेंट अग्रीमेंट पर अड़े। लेबर यूनियन से कंपनी की बातचीत जारी है। उत्पादन रुकने से सप्लाई में कोई असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल APOLLO TYRES का शेयर एनएसई पर 11.50 रुपये यानी 2.98 फीसदी की गिरावट के साथ 367.65 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                        SEPTEMBER 21, 2023 / 12:55 PM IST

                        सोने में फिर बना खरीदारी का मौका

                        आज सोने और चांदी (Gold-Silver Price) की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने सस्ता (MCX Gold Price) हो गया है। आज सोने की कीमतों में करीब 350 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही । इसके अलावा चांदी 880 रुपये सस्ती हो गई है। MCX पर सोने का भाव 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 59065 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है। इसके अलावा चांदी का भाव 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 72409 रुपये प्रति किलो ग्राम के लेवल पर है।

                        इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमैक्स पर सोने का भाव करीब 1 फीसदी गिरकर 1948 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसके अलावा चांदी का भाव 23.45 डॉलर प्रति औंस पर है।

                          SEPTEMBER 21, 2023 / 12:43 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates: निशित मास्टर ने कहा RBI अक्टूबर में दरों में नहीं करेगा बढ़त

                          मेरा मानना है कि आरबीआई अपनी अक्टूबर पॉलिसी मीट में ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर विराम लगाए रखने की नीति पर कायम रहेगा। बाजार के लिए कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त बड़ी परेशानी साबित हो सकता है। ब्रेंट का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल का स्तर पार कर चुका है। ये बाजार के लिए चिंता की बात है। महंगाई रोकने की नीति के तहत आरबीआई की नजरें कच्चे तेल की कीमतों पर बनीं रहेंगी। ये बातें एक्सिस सिक्योरिटीज पीएमएस के पोर्टफोलियो मैनेजर निशित मास्टर ने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कही हैं। फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री में 18 सालों से ज्यादा के अनुभव के साथ, निशित का कहना है कि महंगे वैल्यूएशन को देखते हुए मौजूदा स्तरों पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।


                          पूरी खबर यहां पढ़े- Daily Voice : RBI अक्टूबर में दरों में नहीं करेगा बढ़त, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें चिंता की बात

                            SEPTEMBER 21, 2023 / 12:29 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:Tata Motors पर Morgan Stanley की राय

                            मॉर्गन स्टैनली ने टाटा स्टील पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 711 रुपये का लक्ष्य दिया है। कमर्शियल गाड़ियों की कीमत में 3% की बढ़ोतरी का एलान किया है। इसके पहले कंपनी ने जनवरी में 1% और अप्रैल में 4-5% तक कीमतों में बढ़ोतरी किया था। कंपनी मार्जिन और डीलेवरेज पर फोकस कर रही है। कारोबारी साल में 2024 के दौरान स्टॉक में तेजी का यही ट्रिगर रहेगा।

                              SEPTEMBER 21, 2023 / 12:14 PM IST
                              Stock Market LIVE Updates:बाजार में गिरावट बढ़ी
                              दिन के निचले स्तर पर बाजार कारोबार कर रहा। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली आई है। ऑटो, FMCG शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट रही जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट रही।
                                SEPTEMBER 21, 2023 / 12:05 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:Apollo Tyres पर Morgan Stanley की राय

                                मॉर्गन स्टैनली ने Apollo Tyres पर इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 425 रुपये का लक्ष्य दिया है। पहली तिमाही के मुकाबले स्पॉट बेसिस पर टायर कॉस्ट इंडेक्स 7% ज्यादा है। कंपनी को कीमतों में 4% बढ़ोतरी होती है तो कॉस्टिंग का दबाव कम होगा। इंडस्ट्री इस बार कीमतों में बढ़ोतरी नहीं भी कर सकती है। पहली तिमाही का मार्जिन FY26 गाइडेंस से ऊपर कारोबार कर रहा है। कंपनी आय ग्रोथ या मार्केट शेयर पर फोकस कर सकती है। कंपिटिटर कंपनियां का मार्जिन ऊंचा है।

                                  SEPTEMBER 21, 2023 / 11:55 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:Infosys ने एंटरप्राइजेज के लिए जेनरेटिव AI तैयार करने के लिए कंपनी ने NVIDIA के साथ अपने करार का विस्तार किया

                                  एंटरप्राइजेज के लिए जेनरेटिव AI तैयार करने के लिए कंपनी ने NVIDIA के साथ अपने करार का विस्तार किया है। इसके तहत दोनों कंपनियां जेनरेटिव AI के क्षेत्र में दुनिया के बड़े एंटरप्राइजेस की प्रोडक्टिविटी बूस्ट करने पर जोर देंगी। न्यू सेंटर ऑफ एक्सेलेंस इन्फोसिस के 50,000 कर्मचारियों को NVIDA AI टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग देगा। फिलहाल Infosys का शेयर एनएसई पर 5.25 रुपये यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 1485.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                    SEPTEMBER 21, 2023 / 11:38 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:Cipla को InvaGen के न्यूयॉर्क यूनिट को फॉर्म 483 मिला, शेयर 1% से ज्यादा टूटा

                                    InvaGen के न्यूयॉर्क यूनिट को फॉर्म 483 मिला। USFDA से कंपनी की यूनिट को 5 आपत्तियां मिली। 11 से 19 सितंबर के बीच प्लांट की जांच हुई थी। InvaGen सिप्ला की US सब्सिडियरी है। सिप्ला का कहना है कि USFDA से डाटा इंटेग्रिटी को आपत्ति नहीं है। USFDA की आपत्तियों का जल्द समाधान करेंगे। फिलहाल सिप्ला का शेयर एनएसई पर 15.20 रुपये यानी 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 1224.75 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                      SEPTEMBER 21, 2023 / 11:20 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:Hi-Green Carbon का IPO आज खुल गया

                                      Hi-Green Carbon का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इसके 53 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर ही नहीं जारी होंगे बल्कि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें को पिछले तीन वित्त वर्षों में इसका नेट प्रॉफिट रॉकेट की स्पीड से बढ़ा है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर इश्यू के अपर प्राइस बैंड से 50 रुपये यानी 66.67 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं।

                                      पूरी खबर यहां पढें- Hi-Green Carbon IPO: रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहा मुनाफा, आज खुल गया आईपीओ

                                        SEPTEMBER 21, 2023 / 11:11 AM IST

                                        Meson Valves की BSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई

                                        Meson Valves के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई है। खुदरा निवेशकों के दम पर इसका आईपीओ 173 गुना से अधिक भरा था। इसके शेयर ₹102 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 193.80 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Meson Valves Listing Gain) मिला।

                                        पूरी खबर यहां पढ़े- Meson Valves IPO Listing: वॉल्व कंपनी ने कस दिया मुनाफा, पहले ही दिन पैसा डबल

                                          SEPTEMBER 21, 2023 / 10:54 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:UPL पर Citi की राय

                                          सिटी ने यूपीएल पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 800 रुपये का लक्ष्य दिया है। 2024 के पहली छमाही डिमांड रिकवरी के लिहाज से अच्छे आंकड़ों वाला है। USDA के अनुमान से 2023/24 में LATAM में सोयाबीन उत्पादन में तेजी संभव है। अतिरिक्त चैनल इन्वेंटरी में कमी की उम्मीद, 2024 के पहले 6 महीने के आउटलुक में सुधार है। प्राइसिंग ट्रेंड, ब्राजील इम्पोर्ट आंकड़ो से कीमतें निचले स्तर अब ऊपरी आने के संकेत मिल रहे। 2023 में अमेरिकी किसानों का मुनाफा ऐतिहासिक स्तर से ऊपर रहने वाला है। LATAM ट्रेंड सामान्य रह सकता है। ये स्टॉक 1-साल का फॉरवर्ड 5.6 गुना वैल्युएशन पर नजर आ रहा।

                                            SEPTEMBER 21, 2023 / 10:30 AM IST

                                            EMS IPO Listing: 33% प्रीमियम पर एंट्री के बाद और चढ़ रहा शेयर

                                            EMS के आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और उसी हिसाब से इसकी मार्केट में एंट्री भी धमाकेदार रही। इसका आईपीओ 67 गुना से अधिक भरा था। इसके शेयर ₹211 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। आज कमजोर मार्केट में भी BSE पर इसकी 281.55 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 33 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन (EMS Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों की तेजी थमी नहीं है।

                                            पूरी खबर यहां पढ़े- EMS IPO Listing: 33% प्रीमियम पर एंट्री के बाद और चढ़ रहा शेयर, आईपीओ के पैसों का ऐसे होगा इस्तेमाल

                                              SEPTEMBER 21, 2023 / 10:11 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:Sheela Foam 1,200 करोड़ रुपए का QIP लॉन्च करने की योजना

                                              सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी ने 1,200 करोड़ रुपए का QIP लॉन्च करने की योजना में है। इसके लिए बेस साइज 1,000 करोड़ रुपए है और 200 करोड़ रुपए की अतिरिक्त बढ़ोतरी का विकल्प भी होगा। QIP के लिए 1,078 - 1168.6 रुपए प्रति शेयर तय हो सकता है, जो कि करीब 7.8% डिस्काउंट पर होगा । QIP से जुटाए फंड का इस्तेमाल Kurlon Enterprises के अधिग्रहण में इस्तेमाल किया जाएगा।

                                                SEPTEMBER 21, 2023 / 10:02 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक्स करा सकते है 9% तक की कमाई


                                                Nifty डेली चार्ट पर अपने पिछले स्विंग हाई के नीचे चला गया है। इससे बुलिश सेंटिमेंट घटने का संकेत मिलता है। कंसॉलिडेशन पीरियड के बाद निफ्टी ने करेक्शन देखा है। इसे बेयरिश रिवर्सल का शुरुआती संकेत माना जा सकता है। इसके अलावा डेली RSI पर क्रॉसओवर स्पष्ट है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी के गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसमें यह 19,700-19,630 की तरफ बढ़ेगा। तेजी पर बिकवाली की स्ट्रेटेजी तब तक सही रहेगी, जब तक Nifty 20,000 के लेवल के नीचे बना रहता है। इस बीच, Bank Nifty पर HDFC Bank से जुड़ी निगेटिव खबर का असर पड़ा है। एचडीएफसी बैंक में 20 सितंबर को पूरे दिन बिकवाली का दबाव देखने को मिला। इससे Bank Nifty 46,000 के सपोर्ट लेवल के नीचे आ गया। यह अब तेजी की स्थिति में रेसिस्टेंस लेवल बन गया है।

                                                पूरी खबर यहां पढ़ें- Hot Stocks Today : कोल इंडिया, PNB और Honeywell Automation के स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में मिल सकता है मुनाफा

                                                  SEPTEMBER 21, 2023 / 9:41 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे की बाजार पर राय

                                                  डेली चार्ट पर निफ्टी अपने पिछले स्विंग हाई से नीचे चला गया है। ये तेजी की भावना में गिरावट का संकेत देता है। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि कंसोलीडेशन के बाद इंडेक्स में करेक्शन हुआ। ये बाजार में मंदी आने की पहला संकेत है। उन्हें लगता है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी में 19700-19630 तक की गिरावट आ सकती है। रूपक डे की राय है कि जब तक निफ्टी 20000 अंक से नीचे रहता है, तब तक उछाल में बिकवाली सबसे बेहतर रणनीति साबित हो सकती है।

                                                  पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 19878 पर पहला सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 19837 और 19772 पर अगले बड़े सपोर्ट नजर आ रहे हैं। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 20009 तत्काल रजिस्टेंस हो सकता है, इसके बाद 20,050 और 20,116 पर अगले रजिस्टंस हो सकते हैं।

                                                    SEPTEMBER 21, 2023 / 9:28 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                    21 सितंबर को NSE पर 9 स्टॉक बलरामपुर चीनी मिल्स, बीएचईएल, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                      SEPTEMBER 21, 2023 / 9:19 AM IST

                                                      Market opens: भारतीय बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई

                                                      21 सितंबर को भारतीय बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 307.35 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 66,493.49, के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 77.50 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 19,823.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                        SEPTEMBER 21, 2023 / 9:08 AM IST

                                                        Market at pre-Open:प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी

                                                        प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 106.83 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 66,694.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 66.25 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 19835.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                          SEPTEMBER 21, 2023 / 8:54 AM IST

                                                          Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                          निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19878 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19837 और 19772 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 20009 फिर 20050 और 20116 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                          Nifty Bank

                                                          निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 45290 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 45179 और 45000 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 45648 फिर 45758 और 45937 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                            SEPTEMBER 21, 2023 / 8:51 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय

                                                            कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि अब तक आई तेजी के चलते वैल्यूएशन काफी महंगा हो गया था। ऐसे में बाजार में पहले से ही करेक्शन का अंदाजा लगाया जा रहा था। आज आने वाले यूएस फेड के फैसले के पहले बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। इसके अलावा अमेरिका और कनाडा के बीच चल रहे तनाव से भी चिंता बढ़ी है। अगर स्थिति बिगड़ती है तो हमारे बाजार पर भी कुछ असर पड़ सकता है। तकनीकी नजरिए से देखें तो तेज बिकवाली के कारण निफ्टी 20000 अंक से नीचे फिसल गया है जो काफी हद तक निगेटिव है। अब तेजड़ियों के लिए 20000-20030 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि ट्रेडर्स के लिए 19825-19775 पर सपोर्ट है।

                                                              SEPTEMBER 21, 2023 / 8:42 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                              शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी ने आज गिरावट के साथ शुरुआत की और पूरे दिन लाल निशान में कारोबार करते हुए 232 अंक नीचे बंद हुआ। निफ्टी में आगे और कमजोरी आ सकती है। जिसके चलते ये 19840 तक फिसल सकता है। अब निफ्टी के लिए 19840 –19800 पर सपोर्ट और 20050 –20100 तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी आज करेक्शन मोड में रहा। यह पिछले स्विंग हाई को तोड़ने में असमर्थ रहा ये कमजोरी का संकेत है। अब बैंक निफ्टी नीचे की तरफ 45070 - 44930 की ओर जाता दिख सकता है। यहां निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है। बीच में निफ्टी में पुल बैक भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में शॉर्ट टर्म में उछाल में बिकवाली की रणनीति की सलाह होगी।

                                                                SEPTEMBER 21, 2023 / 8:31 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                बुधवार को कैश मार्केट में घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से बिकवाली देखने को मिली। कल कैश मार्केट में FIIs ने 3,110 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने कल कैश मार्केट में 573 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। FIIs की ओर से लगातार दो दिनों से बिकवाली दिख रही है। सितंबर महीने में FIIs ने अब तक 14,000 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

                                                                  SEPTEMBER 21, 2023 / 8:25 AM IST

                                                                  Global Market Cues:अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बड़ी तेजी

                                                                  फेड के फैसले के बाद अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बड़ी तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही 2-साल का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 5.19% के साथ 17 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया। जबकि, 4.61% के साथ 10-साल का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.44% के साथ पिछले 16 साल के शिखर पर नजर आया। 5-साल का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.61% और 30-साल का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.47% पर पहुंच चुका ।

                                                                    SEPTEMBER 21, 2023 / 8:24 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates: 20 सितंबर को बाजार की कैसी रही थी चाल

                                                                    20 सितंबर को बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी आज 19900 के नीचे फिसल गया। इंडेक्स हैवीवेट्स के साथ ही आज अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्सों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि पावर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 796 अंक या 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 66800.84 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 231.90 अंक या 1.15 फीसदी गिरकर 19901.40 पर बंद हुआ है।

                                                                      SEPTEMBER 21, 2023 / 8:09 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates:नॉन रिटेल के लिए आज खुलेगा SJVN का OFS

                                                                      नॉन रिटेल के लिए आज SJVN का OFS खुलेगा। सरकार 2.46% तक हिस्सा बेचेगी। करीब 16% डिस्काउंट पर फ्लोर प्राइस 69 रुपए प्रति शेयर है। ओवरसब्सक्रिप्शन का विकल्प सरकार रखेगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में कहा है कि सरकार ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 9.66 करोड़ शेयर यानि कंपनी के 2.46 फीसदी शेयरों (बेस ऑफर साइज) को ऑफर करने का फैसला किया है। जो कि 21 सितंबर 2023 को नॉन रिटेल इनवेस्टर को ऑफर किए जाएंगे । वहीं 22 सितंबर को रिटेल इनवेस्टर और नॉन रिटेल इनवेस्टर जो अपनी बिड को बढ़ाना चाहते हैं ऑफर में हिस्सा ले सकेंगे।

                                                                        SEPTEMBER 21, 2023 / 8:03 AM IST

                                                                        Global Market Cues:ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत

                                                                        अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त कमेंट्री से ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। S&P 500 इंडेक्स 1% तो नैस्डैक कल डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसला। सुबह एशिया भी नरमी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी भी 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। बता दें कि अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन फेडरल रिजर्व ने कहा है कि महंगाई काबू में लाने के लिए ऊंची दरें लंबे समय तक संभव है। इस साल एक बार और ब्याज बढ़ाने के संकेत दिए है।

                                                                          SEPTEMBER 21, 2023 / 8:02 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।