कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Kotak Mahindra Asset Management Company) के प्रबंध निदेशक नीलेश शाह भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को लेकर बुलिश हैं। उन्होंने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि चीन+1 रणनीति भारत सहित अन्य देशों में ग्लोबल सोर्सिंग को बढ़ावा दे रहा है। उनका मानना है कि लोकल और ग्लोबल मार्केट को सप्लाई करने वाली कॉम्पिटीटिव कंपनियां आने वाले दिनों, महीनों, तिमाहियों और सालो में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि भारत इस समय दुनिया भर के निवेशकों को शानदार थ्री जी उपलब्ध करवा रहा है जिससे देश में लॉन्ग टर्म एफपीआई आता दिख सकता है। यहां नीलेश के 3G का अर्थ सांकेतिक है। इस थ्री जी का पहला G है बेटर अर्निंग ग्रोथ। दूसर G है गुड गवर्नेंस और तीसरा G है ग्रीन ट्रांसफार्मेशन।
