Get App

Lupin Share Price: इस HIV दवा ने भरी चाबी, एक साल के हाई के करीब पहुंचे शेयर

Lupin Share Price: दवा बनाने वाली वैश्विक कंपनी Lupin के शेयर उछलकर एक साल के हाई के करीब पहुंच गए हैं। इसके शेयरों में आज तेजी इसकी एचआईवी (HIV) दवा के चलते दिख रही है जिसे अमेरिकी दवा नियामक USFDA से अस्थायी मंजूरी मिली है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को यह एक फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुआ था लेकिन अब इसे सपोर्ट मिला और यह एक साल के हाई के करीब पहुंच गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 24, 2023 पर 4:12 PM
Lupin Share Price: इस HIV दवा ने भरी चाबी, एक साल के हाई के करीब पहुंचे शेयर
लुपिन की दवा को अमेरिका के प्रेसिडेंट्स इमरजेंरी प्लान फॉर एड्स रिलीफ (PEPFAR) के तहत अमेरिकी दवा नियामक ने अस्थायी मंजूरी दी है।

Lupin Share Price: दवा बनाने वाली वैश्विक कंपनी Lupin के शेयर उछलकर एक साल के हाई के करीब पहुंच गए हैं। इसके शेयरों में आज तेजी इसकी एचआईवी (HIV) दवा के चलते दिख रही है जिसे अमेरिकी दवा नियामक USFDA से अस्थायी मंजूरी मिली है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को यह एक फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुआ था लेकिन अब अमेरिकी दवा नियामक की मंजूरी से इसे सपोर्ट मिला और आज 1 फीसदी से अधिक रिकवर होकर यह 945 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह एक साल के हाई 947.95 रुपये पर पहुंचा था।

मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 0.12 फीसदी तेजी के साथ 936 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा लुपिन में कारोबारी हलचल की बात करें तो अगले हफ्ते 3 अगस्त को यह जून तिमाही के नतीजे जारी कर सकती है। उस दिन इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक है।

Khazanchi Jewellers IPO: एक और SME ज्वैलर के लिस्टिंग की तैयारी, आज खुल गया पैसे लगाने का मौका

नागपुर में बनेगी Lupin की HIV दवा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें