Get App

Macrotech Developers 3 एंटिटीज में खरीदेगी Ivanhoe Warehousing India की हिस्सेदारी, कितने करोड़ में होने जा रही डील

Macrotech Developers Share Price: पिछले महीने 28 अगस्त को, मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड ने ओपेक्सफी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और वन बॉक्स वेयरहाउस प्राइवेट लिमिटेड का 100% मालिकाना हक हासिल करने के लिए शेयर खरीद समझौते साइन किए थे। जून 2024 तिमाही में कंपनी की इनकम सालाना आधार पर बढ़कर 2,918.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 19, 2024 पर 3:51 PM
Macrotech Developers 3 एंटिटीज में खरीदेगी Ivanhoe Warehousing India की हिस्सेदारी, कितने करोड़ में होने जा रही डील
19 सितंबर को मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयर में गिरावट है।

रियल एस्टेट फर्म मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers) 3 एंटिटीज में इवानहो वेयरहाउसिंग इंडिया की हिस्सेदारी खरीदने वाली है। यह खरीद 239.56 करोड़ रुपये में की जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि सौदे के लिए मैक्रोटेक डेवलपर्स ने सिक्योरिटीज परचेज एग्रीमेंट (SPAs) साइन कर दिया है। जिन 3 एंटिटीज में मैक्रोटेक डेवलपर्स, इवानहो वेयरहाउसिंग इंडिया की हिस्सेदारी खरीद रही है, वे बेलिसिमो डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, पलावा इंडसलॉजिक 4 प्राइवेट लिमिटेड और बेलिसिमो इन सिटी एफसी मुंबई 1 प्राइवेट लिमिटेड हैं।

डील के बाद बेलिसिमो डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में मैक्रोटेक डेवलपर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 70% हो जाएगी। यह कंपनी, मैक्रोटेक, इवानहो और डीएसएस ऑपर्च्युनिटीज इनवेस्टमेंट 1 का एक जॉइंट वेंचर है। वर्तमान में मैक्रोटेक के पास इसमें 60 प्रतिशत, इवानहो के पास 10 प्रतिशत और डीएसएस के पास बाकी की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

बाकी 2 कंपनियों में कितनी बढ़ जाएगी हिस्सेदारी

डील के बाद पलावा इंडसलॉजिक 4 प्राइवेट लिमिटेड और बेलिसिमो इन सिटी एफसी मुंबई 1 प्राइवेट लिमिटेड में मैक्रोटेक की हिस्सेदारी बढ़कर 66.67% हो जाएगी। मैक्रोटेक डेवलपर्स ने शेयर बाजारों को बताया कि यह खरीद डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, विशेषकर इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स सेगमेंट में मापी गई ग्रोथ के लिए कंपनी के स्ट्रैटेजिक प्लान का हिस्सा है। यह कंपनी की सालाना आय को बढ़ाने के उद्देश्य को भी सपोर्ट करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें