Nestle India Q1 Result: मैगी-किटकैट बनाने वाली नेस्ले इंडिया के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही कुछ खास नहीं रही। इसकी घरेलू सेल्स महज 1 फीसदी बढ़ी। यह सीएनबीसी-टीवी18 के पोल से काफी कम रही। पोल में 4-6 फीदी की ग्रोथ का अनुमान लगाया गया था। इस कमजोर नतीजे पर इसके शेयर 3 फीसदी से अधिक टूट गए। दिन के आखिरी में BSE पर यह 2.63 फीसदी की गिरावट के साथ 2477 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह कमजोर नतीजे के चलते 3.29 फीसदी फिसलकर 2460.00 रुपये के भाव (Nestle Share Price) तक आ गया था।
