Maitreya Medicare IPO Listing: सूरत के मल्टीस्पेशल्टी हॉस्पिटल (Maitreya Medicare) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। पहले ही दिन इसने आईपीओ निवेशकों के पैसों को 98 फीसदी से अधिक बढ़ा दिया लेकिन फिर बिकवाली के दबाव में टूटकर यह लोअर सर्किट पर आ गया। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 446 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 82 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 162.55 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 98.23 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Maitreya Medicare Listing Gain) मिला।
