Get App

Market at record high : रिकॉर्ड हाई के बाद नहीं लगेगा ब्रेक, साल के अंत तक निफ्टी में 30000 का लेवल मुमकिन - ब्रोकरेज रिपोर्ट

Nifty at record high :आज बाजार नया हाई लगा चुका है। हालांकि, ब्रोकरेज का मानना है कि बुल्स की रफ्तार और बढ़ेगी। JPMorgan और Macquarie के मुताबिक इस साल के अंत तक बाजार 30000 का स्तर छू सकता है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि इस साल के अंत तक निफ्टी 30000 तक जा सकता है। ब्रोकरेज ने बेस केस में 2026 के अंत तक निफ्टी का लक्ष्य 30000 दिया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 27, 2025 पर 10:58 AM
Market at record high : रिकॉर्ड हाई के बाद नहीं लगेगा ब्रेक, साल के अंत तक निफ्टी में 30000 का लेवल मुमकिन - ब्रोकरेज रिपोर्ट
Market at record high : मैक्वायरी का कहना है कि भारत सुस्ती के दौर से बाहर आ रहा है। भारतीय बाजार पर सतर्क नजरिए से अब आशावादी बने रहने की जरूरत है

Stock market : गुरुवार, 27 नवंबर को इक्विटी बेंचमार्क में इंडेक्सों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचते नजर आए हैं। अमेरिका और भारत में इंटरेस्ट रेट में कटौती की उम्मीदों के बीच सभी सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली है। FII की मज़बूत खरीदारी ने भी सेंटीमेंट को सपोर्ट दिया है। निफ्टी आज 26,306.95 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचता दिखा। निफ्टी आज 27 सितंबर, 2024 को दर्ज किए गए 26,277.35 के अपने पिछले रिकॉर्ड हाई को पार कर गया। वहीं, सेंसेक्स पहली बार 86,000 के लेवल को पार करके 86,026.18 पर पहुंच गया।

सुबह 10:15 बजे, सेंसेक्स 318.71 पॉइंट्स या 0.37 परसेंट बढ़कर 85,928.22 पर नजर आ रहा था। जबकि निफ्टी 73.10 पॉइंट्स या 0.28 परसेंट बढ़कर 26,278.40 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 1903 शेयरों में तेजी नजर आ रही थी। 1377 शेयर गिरे थे। वहीं, 183 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे थे।

30000 तक जाएगा निफ्टी : JPMorgan

आज बाजार नया हाई लगा चुका है। हालांकि, ब्रोकरेज का मानना है कि बुल्स की रफ्तार और बढ़ेगी। JPMorgan और Macquarie के मुताबिक इस साल के अंत तक बाजार 30000 का स्तर छू सकता है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि इस साल के अंत तक निफ्टी 30000 तक जा सकता है। ब्रोकरेज ने बेस केस में 2026 के अंत तक निफ्टी का लक्ष्य 30000 किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें